ब्यूरो फिरोजपुर (पंजाब): राजीव कुमार।
फिरोजपुर में वाहन चोरों से जनता परेशान, पुलिस बेखबर।
फिरोजपुरः में लगातार हो रहे वाहन चोरी से लोग परेशान हैं लेकिन पुलिस को वाहन चोरी कोई बड़ा गुनाह नहीं लगता जिस कारण पुलिस स्टेशन में वाहन चोरी की रिपोर्ट लिखने गए प्रार्थी को पुलिस अच्छे से बात भी नहीं करती जिस के कारण वाहन चोरी की रिपोर्ट लिखने गए प्रार्थी को लगाता है कहीं वे ही कोई गुनाह कर बैठा हो इस बात का इल्म छोटे बड़े वाहन चोरों को भी है जिस के कारण वे रात को नहीं बल्कि सुबह ही अपनी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं शुक्रवार की सुबह करीब 9 बजे एक वाहन चोर ने कसूरी गेट में एक घर में घुस कर वहाँ से साइकल चोरी करने का पर्यास किया समय रहते पड़ोसियों ने चोर को देख कर पकड़ लिया इस दौरान चोरी की घटनाओं से गुसाऐ लोगों ने चोर को पकड़ कर जमकर पिटाई कर दी लोगों को इकठा होते देख कर चोर ने ड्रामा करना शुरू कर दिया लोगों ने चोर के ड्रामे को देख कर उस को छोड़ दिया करीब एक घंटे बाद पुलिस ने मौके पर पहुँचकर वाहन चोर को गिरफ़्तार कर लिया।
मोके पर मौजूद बब्बू ने बताया कि वाहन चोरी की घटनाओं से वे लोग परेशान हो चुके हैं उन का कहना है कि आम जनता बहुत मेहनत से वाहन खरीदते हैं लेकिन चोर मिंटो में वाहन चोरी करके भाग जाते हैं उस के बाद वे लोग और भी मुसीबत में पड़ जाते हैं जब वाहन का मालिक इस मामले की शिकायत पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाने जाते हैं तब पुलिस कर्मचारी अलग अलग तरह के सवाल पूछते हैं जिस के कारण लगता हैं कहीं वे ही कोई गुनाह करके आए हैं।
वहीं चोरी की घटनाओं से अहित कसूरी गेट के रहने वाले वाही का कहना है की वे लोग कई बार चोरी की घटना के बारे में शिकायत दर्ज करवा चुका हूँ लेकिन पुलिस कोई कार्यवाही नहीं करती जिस वजह से चोर गिरोह सक्रिय है जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है उन्होंने कहा कि जिस तरह फ़िरोजपुर एसएसपी नशा तस्करी मामले में लोगों को गिरफ़्तार करने के लिए पुलिस प्रशासन को निर्देशित किया गया है उसी तरह फ़िरोजपुर को चोरी मुक्त करवाइए।







