ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
सुरक्षित दवा, सुरक्षित जीवन के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चला रहा है जागरूकता अभियान।
अल्मोड़ाः जिले में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा द्वारा दिनांक 13-05-2025 से “साथी” अभियान चलाया जा रहा है जिसमें उन्हें सुरक्षित दवा के के बारे में विस्तृत जानकारी दी जा रही है तथा साथ में जिन निरिश्रित बालक/बालिकाओं, जिनके आधार कार्ड किसी कारण से नहीं बन पाए हैं उनके आधार कार्ड बनवाए जा रहे हैं। इसके लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा द्वारा दिनांक 07-07-2025 व 08-07-2025 को “जैनेरिक ड्रग्स इफेक्टिव,इकोनोमिकल एण्ड एसेंशियल” अभियान तथा दिनांक 09-07-2025व 10-07-2025 को “सुरक्षित दवा, सुरक्षित जीवन” अभियान एवं 12-07-2025 को “नईं रोशनी” नामक अभियान चलाया जाएगा।









