ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
जिला विकास प्राधिकरण को शीघ्र समाप्त करने की मांग तेज।
अल्मोड़ाः जिला विकास प्राधिकरण ((डीडीए) का वर्षों से चला आ रहा विरोध आज भी जारी है। मंगलवार को गांधी पार्क, चौघानपाटा अल्मोड़ा में सर्व दलीय संघर्ष समिति के बैनर तले एकजुट होकर तमाम लोगों ने एकजुट होकर इस नियम को जनता के लिए नुकसान दायक बताते हुए इसे शीघ्र समाप्त करने की मांग पुनः दोहराई और इसके विरोध में धरना प्रदर्शन किया।
चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क धरना स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि समिति के विगत आठ वर्षों से चले आ रहे विरोध के बावजूद भी प्राधिकरण को समाप्त नहीं किया गया है। प्राधिकरण के मानकों के कारण क्षेत्रीय जनता को निर्माण कार्य करने तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों के समय की बरबादी व आर्थिक हानी हो रही है।
इस अवसर पर वहां पर पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी,हेम चन्द्र तिवारी,प्रतेश कुमार पांडे, ललित मोहन पंत, प्रताप सिंह सत्याल,चन्द्रशेखर सिंह बनकोटी, रोबिन मनोज भण्डारी, महेश चन्द्र आर्या, तारा चंद्र जोशी, भारत रत्न पाण्डे, लक्ष्मण सिंह ऐठानी आदि लोग मौजूद थे









