ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
मुख्यमंत्री द्वारा घोषित योजनाओं को समय पर करें पूरा : जिलाधिकारी।
अल्मोड़ाः जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडे ने मुख्यमंत्री की घोषणाओं की समीक्षा की। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ, मत्सय, संस्कृति, पेयजल, लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को समय पर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
मंगलवार को बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि योजनाओं की प्रगति केवल कागजों तक ही सीमित न रहे बल्कि उसका पूर्ण गुणवत्ता के साथ, वास्तविकता स्थल निरीक्षण और पारदर्शिता दिखाई देनी चाहिए।
बैठक में सीडीओ रामजीशरण, मुख्य शिक्षा अधिकारी अत्रेय सयाना, जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी रेनु भण्डारी सहित अन्य कई अधिकारी उपस्थित रहे।









