ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
यहां युवक में मिले डेंगू के लक्षण, जांच के लिए भेजा सैंपल
अल्मोड़ाः पहाड़ी इलाकों पर भी डेंगू संक्रमण ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग निवासी 26 वर्षीय एक युवक में डेंगू के लक्षण की आशंका जताई जा रही है।बिमार युवक को यहां जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
युवक के परिजनों के अनुसार युवक हाल ही में मुंबई से घर लौटा है। घर आने के बाद उसे तेज बुखार की शिकायत हुई। बुधवार को बुखार तेज होने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए।
यहां अस्पताल में उसका कार्ड टेस्ट कराया गया,जिसकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।एतियातन युवक को डेंगू वार्ड में भर्ती कराया गया है। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ कमलेश ने बताया कि युवक की अगली रिपोर्ट जो जांच के लिए बाहर भेजी गई है उसकी शुक्रवार तक आने की उम्मीद है। उसके बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।







