ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
तीन चरणों में चलेगा टीकाकरण सप्ताह
बागेश्वरः राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत खसरा और रुबेला उन्मूलन के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। तीन चरणों में चलने वाला टीकाकरण सप्ताह का शुभारंभ 21 जुलाई से होगा।
जिलाधिकारी ने सभी विभागों से समन्वय बनाकर अभियान को सफल बनाने को कहा है। बृहस्पतिवार को जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में सीएमओ डॉक्टर कुमार आदित्य तिवारी ने बताया कि विशेष टीकाकरण अभियान का पहला चरण 29 जुलाई तक चलेगा ।दूसरा चरण 1929 अगस्त और तीसरा चरण 18 से 29 सितंबर तक चलाया जाएगा। तीनों चरणों में टीकाकरण से वंचित 251 बच्चों को टीके लगाए जाएंगे अभियान का मुख्य उद्देश्य वर्ष 2026 तक मीजल्स और रूबेला का पूर्ण उन्मूलन करना है।
बैठक में एसडीम एनएस नबियाल, संगीता आर्य, अनुपम हयांकी, डीडीयो विनय कुमार आर्य आदि मौजूद रहे।







