ऊखीमठः विकासखंड ऊखीमठ के सीमान्त गांव गौण्डार, तोषी व चिलौण्ड गांवों को यातायात से जोड़ने वाले मोटर मार्गो का निर्माण कार्य लम्बे समय से कछुवा गति से होने के कारण आगामी 24 जुलाई को सम्पन्न होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को सम्पन्न कराने के लिए पोलिंग पार्टियों को इस बार भी मीलों दूरी पैदल तय करने के बाद मतदान  केन्द्रों पर पहुंचना पड़ेगा।

Spread the love

 

ब्यूरो ऊखीमठः लक्ष्मण सिंह नेगी।

 

 

                ऊखीमठः विकासखंड ऊखीमठ के सीमान्त गांव गौण्डार, तोषी व चिलौण्ड गांवों को यातायात से जोड़ने वाले मोटर मार्गो का निर्माण कार्य लम्बे समय से कछुवा गति से होने के कारण आगामी 24 जुलाई को सम्पन्न होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को सम्पन्न कराने के लिए पोलिंग पार्टियों को इस बार भी मीलों दूरी पैदल तय करने के बाद मतदान  केन्द्रों पर पहुंचना पड़ेगा। तीनो घाटियों के सीमान्त गांवो को यातायात से जोड़ने के लिए मोटर मार्गो का निर्माण कार्य शुरू होते ही ग्रामीणों में भारी उत्साह देखने को मिला था मगर निर्माणाधीन मोटर मार्गो का निर्माण कार्य कछुवा गति से होने के कारण ग्रामीण आज भी मीलो पैदल चलने को विवश बने हुए है तथा रोजमर्रा की सामाग्री को पीठ मेें ढोने को विवश बने हुए है। आठवीं   की कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद आई सी, रासी, कोटमा व त्रियुगीनारायण में अध्यनरत नौनिहालो ने भी आजादी के बाद यातायात सुविधा मिलने का सपना तो सजोया था मगर विभागीय अनदेखी के कारण नौनिहालों  के सपने वर्तमान समय मेें भी अधूरे के अधूरे रह गये है । राज्य योजना के अन्तर्गत स्वीकृत अकतोली – गौण्डार मोटर मार्ग का निर्माण कार्य लम्बे समय से कछुवा गति से होने के कारण आजादी के सात दशक बाद भी गौण्डार के ग्रामीणों व द्वितीय केदार मदमहेश्वर धाम पहुंचने वाले तीर्थ यात्रियों को आज भी 6 किमी का सफर पैदल तय करने के बाद मंजिल तक पहुंचना पड रहा है । जाल तल्ला बैण्ड- चिलौण्ड मोटर मार्ग का निर्माण कार्य कुछ ही महीनो पूर्व शुरू हुआ था मगर मोटर मार्ग का निर्माण कार्य कछुवा गति से होने के कारण ग्रामीण आज भी मीलो पैदल चलने के लिए विवश बने हुए है। राज्य योजना के अन्तर्गत निर्माणाधीन त्रियुगीनारायण- तोषी 7 किमी मोटर मार्ग के प्रथम पेज का 90 प्रतिशत निर्माण कार्य हो चुका है मगर सोन नदी पर दो करोड़ 25 लाख की रूपये की लागत से बनने वाले पुल की डी पी आर शासन मे लम्बित होने के कारण मोटर मार्ग का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद भी बरसात के समय तोषी के ग्रामीणों की समस्याए बढ़ने की सम्भावनाओं से इनकार नही किया जा सकता है। तीनो निर्माणाधीन मोटर मार्गो का निर्माण कार्य पूर्ण होकर ग्रामीणों को कब यातायात सुविधा मिलेगी यह तो भविष्य के गर्भ मेें है मगर आगामी 24 जुलाई को सम्पन्न होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को सम्पन्न कराने के लिए पोलिंग पार्टियों को इस बार भी मीलों पैदल चलकर मतदान केन्द्रों तक पहुंचना होगा। वही दूसरी ओर विभागीय अधिकारियों का कहना है कि अकतोली – गौण्डार मोटर मार्ग कटिंग मे कठोर चट्टानो के होने से मोटर मार्ग निर्माण मेें भारी परेशानियों का सामना करना पड रहा है जबकि त्रियुगीनारायण- तोषी निर्माणाधीन मोटर मार्ग के प्रथम फेस का निर्माण कार्य बरसात के बाद पूर्ण कर दिया जायेगा।

  • Related Posts

    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर। पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुनिया में सबसे पावरफूल आपका मन होता हैं।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 1 views
    दुनिया में सबसे पावरफूल आपका मन होता हैं।

    दीपोत्सव : वैदिक चेतना, मानवीय संवेदना, अन्त्योदय और विश्वकल्याण का शाश्वत महाघोष।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    दीपोत्सव : वैदिक चेतना, मानवीय संवेदना, अन्त्योदय और विश्वकल्याण का शाश्वत महाघोष।

    जुबान भी क्या चीज है साब!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 7 views
    जुबान भी क्या चीज है साब!

    सरकारी कॉलोनियों की ‘महाभारत’: अस्सी के दशक की धमाकेदार और हुल्लड़ भरी दीपावली।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 17 views
    सरकारी कॉलोनियों की ‘महाभारत’: अस्सी के दशक की धमाकेदार और हुल्लड़ भरी दीपावली।

    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर। पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर।  पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 9 views
    कर्मफल (भाग 26)