संवाददाता आगर मालवा : गोवर्धन कुम्भकार।
जिले के विद्यालयों एवं आंगनवाड़ी भवनों का तत्काल भौतिक सत्यापन करें
“कलेक्टर द्वारा आदेश जारी…”
आगर मालवा : जिले में हो रही लगातार बारिश से विद्यार्थियों के जीवन एवं स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री राघवेंद्र सिंह ने जिले के सभी विद्यालयों एवं आंगनवाड़ी भवनों का भौतिक सत्यापन करने के आदेश जारी किए है।
जारी आदेशानुसार जिले के सभी तहसीलदार/नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी अपनी अधिकारिता में विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, मुख्य नगरपालिका अधिकारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी (जनपद पंचायत) एवं अन्य संबंधित शासकीय सेवकों के साथ समन्वय स्थापित कर समस्त विद्यालय, आँगनवाड़ी भवनों का तत्काल भौतिक सत्यापन करेंगे एवं यदि कोई भवन जीर्ण-शीर्ण या जोखीम भरा/जर्जर स्थिति में हो, तो उसमें अध्यनरत विद्यार्थियों/ऑगनवाड़ी में आने वाले बच्चों को अन्य सुव्यवस्थित भवनों में स्थानांतरित कर उनके अध्ययन की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। जिला शिक्षा अधिकारी/जिला परियोजना समन्वयक जिले के समस्त विद्यालय भवनों के भौतिक सत्यापन का अनुपालन प्रमाण पत्र भी तत्काल उपलब्ध कराएंगे। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।







