श्री केदारनाथ धाम में आज रात्रि को धूम धाम से मनाया जायेगा भतूज पूर्णिमा पर्व।

Spread the love

 

मीडिया प्रभारीः डा. हरीश गौड़।

 

 

श्री केदारनाथ धाम में आज रात्रि को धूम धाम से मनाया जायेगा भतूज पूर्णिमा पर्व।

 

• बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने भतूज पर्व एवं रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी।

             श्री केदारनाथ धामः 8 अगस्तः केदारनाथ धाम में रक्षा बंधन से एक दिन पहले आयोजित होने वाले भतूज पूर्णिमा पर्व को मनाने की तैयारी चल रही है। भतूज के पर्व के अवसर पर भगवान केदारनाथ के स्वयंभू शिवलिंग को मध्यान रात्रि को नये अनाज अर्थात धान्य सहित पके चावलों से ढका जायेगा उसके पश्चात श्रद्वालु मंदिर के दर्शन करेंगे ।ब्रह्म मुहुर्त में इन पके चावलों को मंदाकिनी नदी में प्रवाहित किया जायेगा। ऐसी मान्यता है कि श्रावण माह में लोक कल्याण के लिए भगवान शिव नये अनाज से विष का शमन करते है।

श्री बदरीनाथ- केदारनाथ- मंदिर समिति अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने श्रद्धालुओं को भतूज पर्व एवं रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी है कहा कि रक्षा बंधन‌ का पर्व सबके जीवन में सुख- समृद्धि लाये। बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती तथा उपाध्यक्ष विजय कप्रवाण, मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने भी तीर्थयात्रियों को भतूज तथा रक्षा बंधन की बधाई दी है।

आज भतूज पर्व के अवसर पर केदारनाथ में उत्साह है बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में अवगत कराया कि हल्की बारिश के बीच केदारनाथ में मौजूद तीर्थ यात्री मंदिर में दर्शन कर रहे हैं उसके पश्चात दोपहर बाद भतूज पूर्णिमा पर्व की तैयारियां शुरू हो गयी हैं।

मध्य रात्रि को पंचगाई हकहकूकधारी नये अनाज अर्थात नवधान्य स्थानीय अनाज, कोणी, झंगोरा तथा नये धान के चावलों का पका भोग पूजा- अर्चना के पश्चात भगवान आशुतोष शिव को समर्पित करेंगे। उसके पश्चात ब्रह्म मुहुर्त को इस पके अनाज के भोग को स्वयंभू शिवलिंग से उतारकर मंदाकिनी नदी में प्रवाहित कर दिया जायेगा।
भतूज पर्व के अवसर पर केदार सभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, तीर्थ पुरोहित संतोष त्रिवेदी,पंचगाई हक-हकूकधारी तीर्थ पुरोहित समिति अध्यक्ष धर्मेद्र तिवारी, राकेश तिवारी, राकेश त्रिवेदी, उमेश शुक्ला, सहित पुजारी बागेश लिंग प्रभारी अधिकारी गिरीश देवली, सहायक प्रभारी अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, धर्माचार्य औंकार शुक्ला, उमेश शुक्ला, संजय तिवारी, पारेश्वर त्रिवेदी, ललित त्रिवेदी,सूरज नेगी आदि मौजूद हैं।

  • Related Posts

    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 27)  

    • By User
    • November 11, 2026
    • 5 views
    कर्मफल (भाग 27)   

    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 10 views
    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 16 views
    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 16 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।