ऊखीमठः सेवा इंटरनेशनल के तत्वावधान में भारत सेवा आरोग्यम कार्यक्रम के तहत मदमहेश्वर घाटी के राऊलैक व मनसूना मेें दो दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया जिसमें ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण के साथ निशुल्क दवाईयां वितरित की गयी।

Spread the love

 

ब्यूरो ऊखीमठः लक्ष्मण सिंह नेगी।

 

 

                    ऊखीमठः सेवा इंटरनेशनल के तत्वावधान में भारत सेवा आरोग्यम कार्यक्रम के तहत मदमहेश्वर घाटी के राऊलैक व मनसूना मेें दो दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया जिसमें ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण के साथ निशुल्क दवाईयां वितरित की गयी। सीमान्त क्षेत्रों में इस प्रकार के निशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन होने पर ग्रामीणो ने सेवा इंटरनेशनल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा इंटरनेशनल के माध्यम से दूरस्थ क्षेत्रों में इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरो का आयोजन कर ग्रामीणों को हर स्वास्थ्य सुविधा का निशुल्क लाभ मिल रहा है जबकि सीमान्त व दूरस्थ क्षेत्रो में स्वास्थ्य सुविधा का अभाव होने के कारण ग्रामीणों को मामूली सी बीमारी के लिए मीलों दूरी तय करने के बाद स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ लेना पड रहा है। सेवा इंटरनेशनल द्वारा आगामी समय मेें भी माह की 20 तारीख को राउलेक तथा 21 तारीख को मनसूना मेें स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन कर ग्रामीणों का निशुल्क इलाज कर निशुल्क दवाईयां वितरित की जायेगी। सेवा इंटरनेशनल के तत्वावधान में राऊलैक में आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का राज्य मंत्री चंडी प्रसाद भट्ट, जेष्ठ प्रमुख राकेश नेगी, प्रधान बुरूवा मदन भट्ट तथा भूतपूर्व प्रधान राउलेक के.एस. नेगी ने शिविर का अवलोकन कर स्वास्थ्य टीम का उत्साहवर्धन करत हुए सेवा इंटरनेशनल के प्रयासों की भूरि – भूरि प्रशंसा की। जानकारी देते हुए ब्लॉक लीडर जीतेन्द्र कुमार पुरोहित ने बताया कि दो दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में कुल 117 मरीजों की जाँच एवं उपचार किया गया जिसमें  पुरुष 52, महिला 65 शामिल थी तथा स्वास्थ्य शिविर में  66 लोगों का लैब टेस्ट किया गया तथा स्वास्थ्य शिविर में पॉज़िटिविटी रेट17.94 प्रतिशत रहा। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य शिविर में डा0 धीरज, प्रोजेक्ट कोआर्डिनेटर नीतीश उनियाल, कैप कोआर्डिनेटर राहुल रावत, फार्मसिस्ट आयुष रावत, लैब टेक्नीशियन सुश्री पायल, सुश्री मंजू , यशवंत नेगी व सुरेन्द्र द्वारा सहयोग किया जा रहा है। उन्होंने ने बताया कि सेवा इंटरनेशनल द्वारा प्रत्येक माह 20 तारीख को राऊलैक, 21 तारीख को मनसूना तथा 22 तारीख को मक्कू व परकण्डी नियमित रूप से स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन कर ग्रामीणों को निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण तथा दवाइयां निशुल्क वितरित की जाती हैं।

  • Related Posts

    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 27)  

    • By User
    • November 11, 2026
    • 5 views
    कर्मफल (भाग 27)   

    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 10 views
    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 16 views
    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 16 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।