नैनीताल हाईकोर्ट के आदेश पर बड़ी संख्या में जजों के तबादले किए गए

Spread the love

 

                  नैनीताल हाईकोर्ट के आदेश पर बड़ी संख्या में जजों के तबादले किए गए हैं। उच्च न्यायालय के रिजस्ट्रार जनरल की ओर से जारी नोटिफिकेशन के तहत इंदु शर्मा, तृतीय अपर सिविल न्यायाधीश (वरिष्ठ संभाग), ऊधमसिंह नगर को रिक्त न्यायालय में द्वितीय अपर सिविल न्यायाधीश (वरिष्ठ संभाग), उधम सिंह नगर के पद पर नियुक्त किया गया है। नेहा कुशावाहा, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, नैनीताल का स्थानांतरण किया गया है और अभिषेक कुमार श्रीवास्तव के स्थान पर उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति, नैनीताल के सचिव के पद पर नियुक्त किया है। नीरज कुमार, चतुर्थ अपर सिविल न्यायाधीश (वरिष्ठ संभाग), ऊधमसिंह नगर को इंदु शर्मा के स्थान पर तृतीय अपर सिविल न्यायाधीश (वरिष्ठ संभाग), ऊधम सिंह नगर के पद पर नियुक्त किया गया है।

                  इसी क्रम में रवि रंजन अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हल्द्वानी जिला नैनीताल को नेहा कुशावाहा के स्थान पर अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, नैनीताल के पद पर स्थानांतरित किया गया है। बीनू गुलयानी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल को प्रत्यावर्तित, स्थानांतरित और रिक्त न्यायालय में अपर सिविल न्यायाधीश (वरिष्ठ संभाग) रुड़की जिला हरिद्वार के पद पर नियुक्त किया गया है। शमा परवीन पंचम अपर सिविल जज (वरिष्ठ संभाग) ऊधमसिंह नगर को नीरज कुमार के स्थान पर चतुर्थ अपर सिविल जज (वरिष्ठ संभाग) ऊधमसिंह नगर के पद पर नियुक्त किया गया है। रमेश चंद्र, सिविल जज (जूनियर संभाग), देहरादून को सिविल जज (वरिष्ठ संभाग) संवर्ग में पदोन्नत किया गया है। मीनाक्षी शर्मा सिविल जज (जूनियर डिविजन) पुरोला जिला उत्तरकाशी को सिविल जज (सीनियर डिविजन) कैडर में पदोन्नत किया गया है।

               शालिनी दादर सिविल जज (जूनियर डिविजन) भिकियासेन जिला अल्मोडा को प्रकाश चंद्र के स्थान पर सिविल जज (जूनियर डिविजन) उत्तरकाशी के पद पर तैनात किया गया है। सांची अग्रवाल अतिरिक्त सिविल जज (जूनियर डिविजन) बाजपुर जिला ऊधमसिंह नगर को विशाल वशिष्ठ के स्थान पर सिविल जज (जूनियर डिविजन) डोईवाला जिला देहरादून के पद पर स्थानांतरित किया गया है। शुभांगी गुप्ता न्यायिक मजिस्ट्रेट 11, हल्द्वानी जिला नैनीताल को न्यायिक मजिस्ट्रेट-1 हलद्वानी जिला नैनीताल के पद पर नियुक्त किया गया है। आशीष तिवारी सिविल जज (जूनियर डिविजन) रूड़की जिला हरिद्वार को अमित भट्ट के स्थान पर अतिरिक्त सिविल जज (जूनियर डिविजन), खटीमा जिला ऊधमसिंह नगर के पद पर स्थानांतरित किया गया है। अवंतिका सिंह चौधरी, प्रथम अपर सिविल न्यायाधीश (जूनियर डिवीजन) रुड़की जिला हरिद्वार को आशीष तिवारी के स्थान पर सिविल न्यायाधीश (जूनियर डिवीजन) रुड़की जिला हरिद्वार के पद पर नियुक्त किया गया है।
             विवेक शर्मा द्वितीय अपर सिविल न्यायाधीश (जूनियर डिवीजन) देहरादून को मीनाक्षी शर्मा के स्थान पर सिविल न्यायाधीश (जूनियर डिवीजन) पुरोला जिला उत्तरकाशी के पद पर स्थानांतरित किया गया है। उपाधी सिंघल, द्वितीय अपर सिविल न्यायाधीश (जूनियर डिवीजन) रुड़की जिला हरिद्वार को अवंतिका सिंह चौधरी के स्थान पर प्रथम अपर सिविल न्यायाधीश (जूनियर डिवीजन) रुड़की जिला हरिद्वार के पद पर नियुक्त किया गया है। इशांक तृतीय अपर सिविल न्यायाधीश (जूनियर डिवीजन) देहरादून को कल्पना के स्थान पर प्रथम अपर सिविल न्यायाधीश (जूनियर डिवीजन) देहरादून के पद पर नियुक्त किया गया है। हिना कौसर चतुर्थ अपर सिविल न्यायाधीश (जूनियर डिवीजन) देहरादून को विवेक शर्मा के स्थान पर द्वितीय अपर सिविल न्यायाधीश (जूनियर डिवीजन) देहरादून के पद पर नियुक्त किया गया है।

                 इसी क्रम में जिला एवं सत्र न्यायाधीश, चमोली को निर्देश दिया है कि वे अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, कर्णप्रयाग, जिला चमोली के न्यायालय में नियमित पीठासीन अधिकारी की नियुक्ति होने तक अथवा अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, प्रतिमाह एक सप्ताह के लिए कर्णप्रयाग, जिला चमोली में कैम्प कोर्ट आयोजित करें।

  • Related Posts

    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 27)  

    • By User
    • November 11, 2026
    • 5 views
    कर्मफल (भाग 27)   

    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 10 views
    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 16 views
    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 16 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।