निशुल्क कृत्रिम पैर प्रत्यारोपण शिविर में मिल रहा अच्छा प्रतिसाद। 

Spread the love

ब्यूरो छत्तीसगढ़ः सुनील चिंचोलकर।

लाभार्थियों के चेहरे की मुस्कान देख अभिभूत हुए लोग।

निशुल्क कृत्रिम पैर प्रत्यारोपण शिविर में मिल रहा अच्छा प्रतिसाद। 

रोट. अखिल मिश्रा ने आयोजन के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा की। 

बिलासपुर, छत्तीसगढ़ः निशुल्क कृत्रिम पैर प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन गीता देवी रामचंद्र अग्रवाल विकलांग अस्पताल मोपका में किया गया है । यह कार्यक्रम रोटरी क्लब बिलासपुर, अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद व लायंस क्लब बिलासपुर के संयुक्त तत्वावधान में निशुल्क किया जा रहा है । इस शिविर में जिन लाभार्थियों के नाप लिये गये ऐसे कुल 127 पैर लगाए जा रहे हैं । आज शिविर में उन लाभार्थियों को पैर लगाये गये जिनके दोनों पैर घुटने के उपर से कटे है। ऐसे करीब 60 – 65 पैर लगाकर उन्हें चलने के लिए अभ्यास कराया गया। आज के मुख्य अतिथि रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3216 के प्रांतपाल रोट अखिल मिश्रा रहे और विशेष अतिथि पूर्व प्रातंपाल सुनिल फाटक रहे। अखिल मिश्रा ने तीनों संस्थानों को इस कार्यक्रम के लिए अनेक साधुवाद दिया और लाभार्थियों के चेहरे की मुस्कान को देखकर अभिभूत हुए। उन्होंने इस शिविर के आयोजन के लिए 1 लाख रुपये की सहायता राशि देने घोषणा की। पवन नालोटिया ने सार गर्भित उदघोष में बताया जो पहले 100 पैरों के प्रत्यारोपन का लक्ष्य था उससे भी अधिक लोगों के पैर‌ लगे। जिस तरह दानदाताओं ने बढ़ चढ़ कर मदद किये उन सभी का मंच से स्वागत किया गया। लायंस क्लब के अध्यक्ष शैलेश बाजपेयी ने इस बृहद सेवा के कार्य में सहभागी होने पर सभी का धन्यवाद दिया। मदन मोहन अग्रवाल ने जानकारी दी कि जो भी लाभार्थी शिविर में आए, सभी को कृत्रिम पैर दिये गये। इस शिविर में कई राज्यों से लाभार्थी पहुंचे थे उनके रहने व भोजन के लिए सभी इंतजाम किये गए। उत्तराखंड से आये लाभार्थी ने अपने अनुभव साझा करते हुए पूरे आयोजन कि प्रशंसा की। शरद सेठ जो कि जामनगर गुजरात से है, कृत्रिम प्रत्यारोपण के विशेषज्ञ है और उनके मार्ग दर्शन में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है और छत्तीसगढ़ में उनहोंने अनेक कार्यक्रम किए है। डा विनय पाठक अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद विगत कई वर्षों से सतत सेवा कार्य कर रहे हैं इसके लिए गर्व महसूस करते हैं। लाभार्थियों द्वारा उनके अनुभव साझा किया गया जो एक अति संतोषजनक रहा। रोटरी, लायंस एवं अखिल भारतीय विकलांग चेतना के कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों से ही यह संभव हो पाया है। कार्यक्रम में एस पी चतुर्वेदी डा आर ए शर्मा‌ अमित चक्रवर्ती, सतिश‌ शाह शैलजा शुक्ल, राजिव भारद्वाज डा ढंडारिया, पायल शब्द लाठ ,नित्यानन्द अग्रवाल,विनय कुमार पाठक, किशन बुधिया, डी पी गुप्ता ,अनिल अग्रवाल रोहित शिव हरे आनंद खेमका विनय मिश्रा जयश्री भटृचार्य बनाफर कविता अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। मंच संचालन राजेन्द्र अग्रवाल ( राजू भैया) तथा धन्यवाद ज्ञापन आशिष अग्रवाल ने किया।

रोटरी क्लब के अध्यक्ष पवन नालोटिया ने कहा कि कार्यक्रम में सेवा भावना बहुत ही सराहनीय है। इसकी बदौलत हम अपने लाभार्थियों को स्वाभाविक चलने फिरने में मदद देकर समाज के मुख्य धारा में जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं, यह एक सुखद अनुभव है।

  • Related Posts

    ‘कर्मफल’ (भाग18)

    Spread the love

    Spread the love  राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                           (सेवा निवृत्त केंद्रीय जेल…

    कर्मफल – (भाग 17)

    Spread the love

    Spread the love  राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                           (सेवा निवृत्त केंद्रीय जेल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कॉकरोच वाली हुड़दंग हो या कांग्रेस का फ्लॉप शो, एक बात गौर करने वाली है कि मुसलमानो ने पर्याप्त दूरी बनाकर रखी और बतौर हिन्दू ये हमारे लिए बहुत जरूरी है।

    • By User
    • November 2, 2026
    • 10 views
    कॉकरोच वाली हुड़दंग हो या कांग्रेस का फ्लॉप शो, एक बात गौर करने वाली है कि मुसलमानो ने पर्याप्त दूरी बनाकर रखी और बतौर हिन्दू ये हमारे लिए बहुत जरूरी है।

    कांग्रेस आधिकारिक तौर पर भाजपा का जनसंपर्क विभाग है!!

    • By User
    • November 2, 2026
    • 15 views
    कांग्रेस आधिकारिक तौर पर भाजपा का जनसंपर्क विभाग है!!

    बचत, बीमा, एसआईपी और शेयर बाजार का धरातलीय सच।

    • By User
    • November 2, 2026
    • 8 views
    बचत, बीमा, एसआईपी और शेयर बाजार का धरातलीय सच।

    राष्ट्रीय गृहिणी दिवस – घर की रीढ़ को नमन

    • By User
    • November 2, 2026
    • 15 views
    राष्ट्रीय गृहिणी दिवस – घर की रीढ़ को नमन

    राजकीय महाविद्यालय सुद्धोवाला की बेटियों ने मारा मैदान।

    • By User
    • November 2, 2026
    • 13 views
    राजकीय महाविद्यालय सुद्धोवाला की बेटियों ने मारा मैदान।

    एक पिता के दर्द का एहसास………..

    • By User
    • November 2, 2026
    • 11 views
    एक पिता के दर्द का एहसास………..