ब्यूरो जयपुरः अशोक राय।
जयपुर में भगवा रैली निकाली गई हजारों लोग हुए शामिल।
युवा शक्ति मंच के नेतृत्व में जयपुर स्थित खोले के हनुमान जी से प्रारंभ होकर शहर के मध्य में स्थित रामलीला मैदान तक भगवा रैली का आयोजन हुआ। पूरा मार्ग भगवा झंडों से पटा नजर आया साथ ही रैली में लगातार जय श्रीराम के नारे गूंजते रहे। सूत्रों के अनुसार रैली के माध्यम से वक्फ बोर्ड को समाप्त करने व यू सी सी लागत करने की मांग की गई। सम्पूर्ण रैली के दौरान प्रशासन पूर्ण रूप से मुस्तैद नजर आया यही कारण है कि रैली का आयोजन शांति पूर्वक सम्पन्न हुआ। यद्यपि रैली जयपुर के संवेदनशील इलाके रामगंज जिसमें कि मुस्लिम समुदाय का बाहुल्य है से होकर गुजरी लेकिन किसी भी प्रकार की हिंसा या भड़काऊ कार्य नहीं हुआ। काफी लम्बे समय बाद जयपुर में हिंदू समुदाय इस तरह से भगवा रैली के माध्यम से एकीकृत नजर आया।








