ब्यूरो ऊखीमठ (रुद्रप्रयाग): लक्ष्मण सिंह नेगी।

ऊखीमठः केदार घाटी सहित विभिन्न क्षेत्रों में हो रही मूसलाधार बारिश के कारण जनजीवन खासा प्रभावित हो गया है। मूसलाधार बारिश के कारण अधिकांश मोटर मार्गो पर भूस्खलन होने से मोटर मार्गो पर सफर करना जानलेवा बना हुआ है। मन्दाकिनी सहित सहायक नदियों का जल स्तर उफान में आने से आपदा प्रभावितों की चिन्ताये बढ़ने लगी है तथा क्षेत्र का तीर्थाटन, पर्यटन व्यवसाय खासा प्रभावित हो गया है । बैमौसमी बारिश से काश्तकारो की फसलो को भारी नुकसान पहुंच रहा है जबकि ऊंचाई वाले इलाकों के तापमान में भारी गिरावट महसूस होने से भेड़पालको ने निचले क्षेत्रो की ओर रूख कर दिया है। राज्य मंत्री चण्डी प्रसाद भट्ट का वाहन नागजगई के निकट दलदल मे फसने से वाहन को सुरक्षित निकालने के लिए कडी़ मकसद करनी पड़ी जबकि ल्वारा क्षेत्र में भूस्खलन के कारण पेयजल लाइन के क्षतिग्रस्त होने के कारण कई तोको में पेयजल संकट बना हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार केदार घाटी सहित विभिन्न क्षेत्रों मूसलाधार बारिश होने से जनजीवन खासा प्रभावित हो गया है तथा गुप्तकाशी – कालीमठ- चौमासी , कुण्ड- चोपता – गोपेश्वर, ऊखीमठ- मनसूना- रासी, ऊखीमठ- विद्यापीठ – गुप्तकाशी मोटर मार्गो पर भूस्खलन होने से मोटर मार्गो पर सफर करना चुनौतीपूर्ण बना हुआ है तथा तुंगनाथ घाटी के ताला तोक में भूधास के कारण नेशनल हाईवे पर दरारे पड चुकी है। मूसलाधार बारिश के कारण ऊंचाई वाले इलाकों के तापमान में भारी गिरावट महसूस होने से 6 माह बुग्यालो में प्रवास करने वाले भेड़पालकों ने निचले क्षेत्रों को रूख कर दिया है। सोमवार को आपदा प्रभावित क्षेत्र छेनागाड का जायजा लेने निकले राज्य मंत्री चण्डी प्रसाद भट्ट का वाहन नागजगई के निकट दलदल मे फसने से लोक निर्माण विभाग के प्रयासो को वाहन को सुरक्षित निकाला गया जबकि नागजगई – छेनागाड के मध्य मोटर मार्ग के अधिकांश हिस्से भूस्खलन की भेंट चढने से नागजगई से छेनागाड पहुंचना जोखिम भरा बना हुआ है। छेनागाड – नागजगई आपदा प्रभावित क्षेत्र से अपनी जान जोखिम मेें डालकर आवाजाही करनी वाली महिला को राज्य मंत्री चण्डी प्रसाद भट्ट व पूर्व राज्य मंत्री दिनेश बगवाडी़ द्वारा अपने जान की परवाह किये बगैर नागजगई सुरक्षित पहुंचाकर मानवता का परिचय दिया। प्रधान बुरूवा मदन भट्ट ने बताया कि बैमोसमी बारिश से काश्तकारो की फसलो को भारी नुकसान पहुंच रहा है।







