ऊखीमठः कालीमठ घाटी के पंचगाई के ग्रामीणों की अराध्य भगवती चामुण्डा की दिवारा यात्रा के केदार घाटी में पर्दापण करते ही केदार घाटी के हर गांव का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।

Spread the love

ब्यूरो ऊखीमठः लक्ष्मण सिंह नेगी।

 

 

                   ऊखीमठः कालीमठ घाटी के पंचगाई के ग्रामीणों की अराध्य भगवती चामुण्डा की दिवारा यात्रा के केदार घाटी में पर्दापण करते ही केदार घाटी के हर गांव का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है तथा भगवती चामुण्डा की दिवारा यात्रा मूसलाधार बारिश मेें भी विभिन्न गांवो का भ्रमण कर ग्रामीणों की कुशलक्षेम पूछकर आशीर्वाद दे रही है। भगवती चामुण्डा की दिवारा यात्रा मंगलवार को नारायणकोटी गांव के विभिन्न तोकों का भ्रमण कर रात्रि प्रवास के लिए देर सांय बणसू गांव पहुंच गयी है, भगवती चामुण्डा के बणसू गांव आगमन पर ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। बुधवार को भगवती चामुण्डा कि दिवारा यात्रा त्यूडी गांव का भ्रमण कर रात्रि प्रवास के लिए ग्राम पंचायत कोरखी के धानी तोक पहुंचेगी। 15 वर्षो बाद भगवती चामुण्डा के दिवारा यात्रा के केदार घाटी आगमन पर हर गांव का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है तथा ग्रामीण श्रद्धा भाव से भगवती चामुण्डा की पूजा – अर्चना कर मनौती मांग कर विश्व कल्याण व क्षेत्र के खुशहाली की कामना कर रहे हैैं। भगवती चामुण्डा कि दिवारा यात्रा शिव – पार्वती विवाह स्थल त्रियुगीनारायण, भगवती गौरा की तपस्थली गौरीकुंड सहित केदार घाटी के अनेक तीर्थ स्थलों व गांवो का भ्रमण कर केदारनाथ पहुंचेगी जहां पर भगवती चामुण्डा की दिवारा यात्रा तीर्थ भ्रमण तीर्थ स्नान करने के बाद दिवारा यात्रा की वापसी होगी। मंगलवार को ब्रह्म बेला पर विद्वान आचार्य अमित देवशाली, राजेन्द्र प्रसाद देवशाली, राहुल देवशाली, हिमांशु भट्ट, पुरूषोत्तम भट्ट और ओम प्रकाश भट्ट ने नारायणकोटी गांव में पंचाग पूजन के तहत विधि – विधान से अनेक पूजायें समपन्न कर भगवती चामुण्डा, भगवान केदारनाथ, जाखराजा सहित तैतीस कोटि देवी – देवताओं का आवाहन कर आरती उतारी तथा ठीक 11 बजे भगवती चामुण्डा की दिवारा यात्रा अगले पड़ाव के लिए रवाना हुई। भगवती चामुण्डा की दिवारा यात्रा के बणसू गांव के लिए रवाना होने पर ब्राह्मणों ने वेद ऋचाओं, महिलाओं ने मांगलिक गीतों, भक्तों ने जय माता के उदघोषों, स्थानीय वाद्य यंत्रों की मधुर धुनो से दिवारा यात्रा की अगुवाई की। देर सांय दिवारा यात्रा के बणसू गांव पहुंचने पर ग्रामीणो ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। ग्राम पंचायत चौमासी के निवर्तमान प्रधान मुलायम सिंह तिन्दोरी ने बताया कि भगवती चामुण्डा की दिवारा यात्रा के केदार घाटी आगमन पर भक्तो में भारी उत्साह बना हुआ है तथा मूसलाधार बारिश मे भी ग्रामीण उत्साह व उमंग से अपने श्रद्धा सुमन अर्पित कर मनौती मांग रहे हैैं। इस मौके पर समिति अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह सत्कारी, संरक्षक कृपाल सिंह राणा, त्रिलोक सिंह रावत, उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह तिन्दोरी, सचिव तीरथ सिंह राणा, कोषाध्यक्ष योगम्बर सिंह रावत, दिनेश सत्कारी, मोहन सिंह राणा,  पूर्ण सिंह रावत, राजेन्द्र सिंह पंवार, जगत सिंह राणा, अभिषेक राणा, नवीन राणा, राजेन्द्र रावत, महिपाल तिन्दोरी, कलम सिंह राणा, राजेन्द्र सत्कारी, भगत सिंह सत्कारी सहित नारायणकोटी व बणसू गावो के सैकड़ो श्रद्धालु मौजूद थे।

  • Related Posts

    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 27)  

    • By User
    • November 11, 2026
    • 5 views
    कर्मफल (भाग 27)   

    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 10 views
    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 16 views
    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 16 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।