ऊखीमठः दिल्ली के प्रसिद्ध उद्योगपति दिनेश कनोडिया व कनोडिया परिवार के सहयोग से विश्वनाथ की तपस्थली गुप्तकाशी में आयोजित 11 दिवसीय शिव महापुराण कथा के 10 वेें दिन 251 जल कलशो से भव्य व दिव्य जल कलश यात्रा निकाली गयी जिसमें  सैकड़ों श्रद्धालु ने शामिल होकर धर्म की गंगा मेें डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित किया।

Spread the love

 

ब्यूरो ऊखीमठः लक्ष्मण सिंह नेगी।

 

 

 

   ऊखीमठः दिल्ली के प्रसिद्ध उद्योगपति दिनेश कनोडिया व कनोडिया परिवार के सहयोग से विश्वनाथ की तपस्थली गुप्तकाशी में आयोजित 11 दिवसीय शिव महापुराण कथा के 10 वेें दिन 251 जल कलशो से भव्य व दिव्य जल कलश यात्रा निकाली गयी जिसमें  सैकड़ों श्रद्धालु ने शामिल होकर धर्म की गंगा मेें डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित किया। शिवमहापुराण कथा का कल पूर्णाहूर्ति के साथ समापन होगा। 11 दिवसीय शिव महापुराण कथा मेें प्रतिदिन सैकड़ों  शिव भक्तों ने शामिल होकर पुण्य के भागी बने तथा शिव महापुराण कथा के आयोजन से विश्वनाथ की नगरी गुप्तकाशी सहित केदार घाटी का वातावरण भक्तिमय व संगीतमय बना हुआ है। शिवमहापुराण कथा के 10 वें  दिन कथावाचक बृजमोहन सेमवाल ने भगवान शिव की महिमा व पतित पावनी दुख हारिणी गंगा मैया का विस्तृत वर्णन करते शिवालयों मेें निकलने वाली भव्य व दिव्यजलकलश यात्रा के दर्शन करने से मनुष्य के सभी पापो का हरण हो जाता है। उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण विश्व की नदियों में गंगा को श्रेष्ठ माना गया इसलिए प्रति सैकड़ों श्रद्धालु भागीरथी के उद्गम स्थल गोमुख पहुंच पुण्य के भागी बनते है तथा गंगा नदी में आचमन करने मात्र मनुष्य युगो तक शिव लोक में वास करता है। कथावाचक बृजमोहन सेमवाल ने भगवान शिव की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि जो मनुष्य शिव भूमि मे निस्वार्थ भाव से शिव का स्मरण मात्र करता है वह मनुष्य युगों तक शिव लोक मेें पूजनीय होता है। शिव महापुराण कथा मेें विश्वनाथ मन्दिर के प्रधान पुजारी शान्त लिंग, आचार्य हर्षवर्धन देवशाली, जगदम्बा प्रसाद देवशाली व कैलाश जमलोकी द्वारा वेद ऋचाओं के माध्यम से शिव महापुराण कथा को और अधिक भक्तिमय बनाया जा रहा है जबकि वासुदेव, सन्दीप थपलियाल, मुकेश वशिष्ठ व नीरज पन्त द्वारा संगीत पर साथ दिया जा रहा है। शिव महापुराण कथा में बद्री केदार मन्दिर समिति, त्रिशक्ति कीर्तन मण्डली, श्री विश्वनाथ कीर्तन मण्डली, दुर्गा माता कीर्तन मण्डली, महालक्ष्मी कीर्तन मण्डली सहित गुप्तकाशी की देवतुल्य जनता द्वारा विशेष सहयोग किया जा रहा है। इस मौके पर दिनेश कनोडिया की धर्मपत्नी रूबी कनोडिया, सामाजिक कार्यकर्ता माधव कर्नाटकी, पूर्व वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी राजकुमार नौटियाल, नवीन देवशाली, मनोज बेंजवाल, बचन सिंह नेगी, हर्षवर्धन शुक्ला, सुरेन्द्र दत्त नौटियाल, सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे।

  • Related Posts

    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 27)  

    • By User
    • November 11, 2026
    • 5 views
    कर्मफल (भाग 27)   

    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 10 views
    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 16 views
    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 16 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।