सेवा और समर्पण से ही संगठन की पहचान —- विजय कप्रवाण

Spread the love

 

ब्यूरो ऊखीमठः लक्ष्मण सिंह नेगी।

 

 

 

सेवा और समर्पण से ही संगठन की पहचान —- विजय कप्रवाण

 

     

 

              ऊखीमठः भाजपा मंडल चोपता के अंतर्गत दुर्गाधार में मंडल अध्यक्ष अर्जुन नेगी की अध्यक्षता में सेवा पखवाड़ा के तहत मंडल कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला कार्यक्रम में मंडल महामंत्री दीपक नेगी के मंच संचालन में सभी कार्यकर्ताओं पदाधिकारीयों का स्वागत अभिनंदन किया । मुख्य अतिथि के रूप में बद्री केदार मंदिर समिति के उपाध्यक्ष विजय कप्रवाण ने शिरकत की । सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के मंडल प्रभारी सुरेंद्र सिंह बिष्ट, सतेराखाल वार्ड से जिला पंचायतसदस्य गंभीर सिंह बिष्ट, कार्यक्रम के संयोजक त्रिलोचन प्रसाद भट्ट मंचासीन होते हुए माल्यार्पण स्वागत किया।

कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद एवं दीनदयाल उपाध्याय के चित्र समक्ष द्वीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किए गए।

 

गंभीर सिंह बिष्ट और त्रिलोचन प्रसाद भट्ट ने भाजपा पार्टी की रीति और नीति,रूपरेखा विस्तार रूप से सभी कार्यकर्ताओं को अवगत कराई।

मंडल कार्यशाला को संबोधित करते हुए बद्री केदार मंदिर समिति के उपाध्यक्ष विजय कप्रवाण ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक अनुशासन पार्टी है, यहां सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान होता है, और कार्यकर्ता भी सेवा और समर्पण भाव से काम करता है, इस सेवा पखवाड़ा अभियान में जनपद से लेकर मंडलों तक मंडलों से लेकर सभी बूथों तक सत्रह सितंबर प्रधानमंत्री मोदी के जन्म दिवस से लेकर दो अक्टूबर गांधी जयंती तक अठ्ठारह कार्यक्रमों का आयोजन होना है, जिन कार्यक्रमों में रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य शिविर, प्रधानमंत्री मोदी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी, प्रबुद्ध संवाद, नमो मैराथन, पंडित दीनदयाल के जीवन पर संगोष्ठी, गांधी जयंती पर स्वच्छता अभियान, विकसित भारत चित्र कला प्रतियोगिता, एक पेड़ मां के नाम, जिलों में सांसद खेल प्रतियोगिता, आदि कार्यक्रमों का आयोजन होना है, मोदी जी की विचारधारा को सभी कार्यकर्ताओं ने आम जनता तक पहुंचाना है, आप सभी कार्यकर्ताओं ने इन आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना है,

 

मंडल कार्यशाला के शुभ अवसर पर, जिला मंत्री मगन नेगी, जिला मीडिया प्रभारी सतेंद्र बर्तवाल, बुद्धि बल्लभ थपलियाल, मंडल महामंत्री भागचंदलाल, मंडल मीडिया प्रभारी, मानेंद्र कुमार, पूर्व मंडल अध्यक्ष सचेंद्र रावत, मंडल महिला मोर्चा के अध्यक्ष दुर्गा करासी, मीनाक्षी बर्तवाल, हिम्मत सिंह रावत, अमित कुमार, विजयपाल कठैत, विमल बिष्ट, योगंबर रावत, चंद्रवीर नेगी मातवर राणा, सुदर्शन राणा आदि सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे,

  • Related Posts

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए