ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
एलएलबी एवं एलएलएम के लिए होगी प्रवेश परीक्षा।
अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ परिसर में 12 अकटूबर को होगी परीक्षा और 15 अक्टूबर को घोषित होगा परिणाम।
अल्मोड़ाः सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में एलएलबी व एलएलएम के पहले सेमेस्टर में प्रवेश की दुविधा खत्म हो गई है। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि छात्र छात्राओं को परीक्षा के आधार पर ही सेमेस्टर में प्रवेश दिया जाएगा।
विश्वविद्यालय प्रबंधन की ओर से प्रवेश परीक्षा के लिए अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ परिसर में परीक्षा केद्र बनाए गए हैं। 12अक्टूबर को इन परीक्षा केन्द्रों में पहले सेमेस्टर की प्रवेश परीक्षा होगी।इसका परिणाम 15अक्टूबर को घोषित किया जाएगा।
सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय प्रबंधन के मुताबिक छात्र हितों को देखते हुए मेरिट के बजाय प्रवेश परीक्षा कराने का फैसला लिया गया है ताकि सभी विद्यार्थियों को प्रवेश का समान अवसर मिल सके।अब पिघली कक्षा में कम अंक लाने वाले विद्यार्थी भी परीक्षा पास करने पर प्रवेश पा सकते हैं।
एलएलबी व एलएलएम के पहले सेमेस्टर में प्रवेश के लिए छात्र छात्राओं को एक अक्टूबर तक आवेदन,तीन अक्टूबर तक परीक्षा शुल्क जमा करना होगा। उनके आवेदनों में पांच अक्टूबर तक संशोधन हो सकेगा।
एसएसजे विवि अल्मोड़ा के परीक्षा नियंत्रक प्रो.पंकज कुमार शाह ने बताया कि एसएसजे विवि में एलएलबी व एलएलएम पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने के इच्छुक छात्र छात्राओं को समर्थ पोर्टल के माध्यम से आवेदन करना होगा।







