ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
जिला महिला अस्पताल अल्मोड़ा में उत्साह पूर्वक मनाया गया फार्मेसी दिवस।
अल्मोड़ाः आज जिला महिला चिकित्सालय में फार्मेसी दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक हरीश चंद्र गड़कोटी द्वारा किया गया। इस अवसर पर अस्पताल में मरीजों को फल एवं जूस वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि फार्मेसी दिवस केवल दवाओं की उपलब्धता तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मरीजों को सही दिशा निर्देश देने, दवाओं का सही उपयोग व निश्चित खुराक बताने और स्वास्थ संबंधी जागरूकता बढ़ाने का भी अवसर है। उन्होंने जोर देकर कहा कि मरीजों को दवा के साथ साथ संवेदनशील व्यवहार और सहयोग की भी आवश्यकता होती है, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ता है।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने यह संकल्प लिया कि वे निष्ठा, सेवा भाव और जिम्मेदारी के साथ मरीजों की सेवा करेंगे तथा समाज को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में सदैव अग्रसर रहेंगे।
इस अवसर पर वहां आयोजन में मुख्य फार्मेसी अधिकारी श्री वर्मा जी, दीपा कान्त पाण्डे, श्रीमती गुंजन वर्मा, देवकीनंदन जोशी, श्रीमती श्वेता शैली, पवन जोशी, जेपी मनराल, श्याम लाल, देवड़ी सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।








