ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
आपदा प्रभावित लोगों को दी गई राहत सामग्री।
जागेश्वर (अल्मोड़ा): भनोली तहसील में आपदा प्रभावितों को राहत किट बांटे गए। प्रभारी तहसीलदार दीवान गिरी गोस्वामी ने बताया कि अब तक 41 राहत किट मिले हैं जिसके सापेक्ष 21 किट आपदा प्रभावितों को बांट दी गई है।
उन्होंने बताया कि अन्य आपदा प्रभावित लोगों को भी जल्द ही राहत किट बांटे जाएंगे। इस अवसर पर दैवीय आपदा प्रभारी अधिकारी प्रमोद गोस्वामी, राजस्व निरीक्षक खष्टी दत्त बहुगुणा, सुंदर सिंह गुसाईं, पूरन गोस्वामी आदि लोग मौजूद रहे।








