ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
जिला अस्पताल में हर बुधवार को बनेंगे दिव्यांग प्रमाणपत्र।
अल्मोड़ाः जिला अस्पताल में अब हर बुधवार को स्वास्थ जांच के बाद दिव्यांग प्रमाणपत्र बनाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जिससे नगर में और ग्रामीण क्षेत्रों में रह रहे दिव्यांग लोगों को लाभ मिल पाएगा।प्रति दिन अस्पताल में आठ-दस लोग दिव्यांग प्रमाणपत्र बनवाने के लिए पहुंचते हैं। लेकिन मरीजों की बहुत भीड़ होने के कारण दिव्यांगों की जांच व अन्य कार्य समय पर नहीं हो पाते हैं।
पीएमएस डॉ एचसी गड़कोटी ने बताया कि दिव्यांगों को प्रमाणपत्र बनवाने में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए अब हर बुधवार को दिव्यांग प्रमाणपत्र बनाने का निर्णय लिया गया है। जांच के लिए बुधवार को अलग से चिकित्सक मौजूद रहेंगे।स्वास्थ जांच के बाद दिव्यांगों को प्रमाणपत्र भी तुरंत जारी कर दिए जाएंगे।








