प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात का 114वां संस्करण में उत्तरकाशी के सीमावर्ती क्षेत्र के झाला गाँव के युवाओं द्वारा स्वच्छता के लिए संचालित Thank you Nature अभियान का उल्लेख करते हुए इस खास पहल की सराहना की है।

Spread the love

ब्यूरो उत्तरकाशीः सुरेश रमोला।

 

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात का 114 वां संस्करण में उत्तरकाशी के सीमावर्ती क्षेत्र के झाला गाँव के युवाओं द्वारा स्वच्छता के लिए संचालित Thank you Nature अभियान का उल्लेख करते हुए इस खास पहल की सराहना की है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी प्रधानमंत्री से आज मन की बात कार्यक्रम में राज्य के उत्तरकाशी के सीमावर्ती गाँव झाला का जिक्र होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा है कि झाला गांव के युवाओं ने अपने गाँव को स्वच्छ रखने के लिए एक खास पहल शुरू की है। वे अपने गाँव में ‘धन्यवाद प्रकृति’ अभियान चला रहे हैं। यह स्वच्छता के क्षेत्र में एक सराहनीय पहल है। इसके तहत गाँव में रोजाना दो घंटे सफाई की जाती है। गाँव की गलियों में बिखरे हुए कूड़े को समेटकर, उसे, गाँव के बाहर, तय जगह पर डाला जाता है। इससे झाला गाँव भी स्वच्छ हो रहा है और लोग जागरूक भी हो रहे हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की है कि स्वच्छता के इस तरह के कार्यक्रम जनसहयोग से प्रदेश के हर क्षेत्र में चलाए जाए। राज्य में पर्यटन को और बढ़ावा देने के लिए स्वच्छता अभियान पर राज्य सरकार द्वारा विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने वाइब्रैंट विलेज झाला के युवाओं के द्वारा स्वच्छता के लिए शुरू की गई उल्लेखनीय पहल को प्रधानमंत्री जी द्वारा सराहे जाने और मुख्यमंत्री द्वारा इस मुहिम को अन्य क्षेत्रों के लिए अनुकरणीय बताए जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए इस अभियान में जुटे युवाओं को बधाई दी है। जिलाधिकारी ने कहा है कि झाला के युवाओं की इस प्रेरक मुहिम को निरंतर जारी रखने हेतु प्रशासन पूरा सहयोग देता रहेगा और इस तरह के प्रयासों को जिले के अन्य क्षेत्रों में संचालित करने हेतु पूरा प्रोत्साहन दिया जाएगा।

  • Related Posts

    ‘कर्मफल’ (भाग18)

    Spread the love

    Spread the love  राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                           (सेवा निवृत्त केंद्रीय जेल…

    कर्मफल – (भाग 17)

    Spread the love

    Spread the love  राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                           (सेवा निवृत्त केंद्रीय जेल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कॉकरोच वाली हुड़दंग हो या कांग्रेस का फ्लॉप शो, एक बात गौर करने वाली है कि मुसलमानो ने पर्याप्त दूरी बनाकर रखी और बतौर हिन्दू ये हमारे लिए बहुत जरूरी है।

    • By User
    • November 2, 2026
    • 10 views
    कॉकरोच वाली हुड़दंग हो या कांग्रेस का फ्लॉप शो, एक बात गौर करने वाली है कि मुसलमानो ने पर्याप्त दूरी बनाकर रखी और बतौर हिन्दू ये हमारे लिए बहुत जरूरी है।

    कांग्रेस आधिकारिक तौर पर भाजपा का जनसंपर्क विभाग है!!

    • By User
    • November 2, 2026
    • 15 views
    कांग्रेस आधिकारिक तौर पर भाजपा का जनसंपर्क विभाग है!!

    बचत, बीमा, एसआईपी और शेयर बाजार का धरातलीय सच।

    • By User
    • November 2, 2026
    • 8 views
    बचत, बीमा, एसआईपी और शेयर बाजार का धरातलीय सच।

    राष्ट्रीय गृहिणी दिवस – घर की रीढ़ को नमन

    • By User
    • November 2, 2026
    • 15 views
    राष्ट्रीय गृहिणी दिवस – घर की रीढ़ को नमन

    राजकीय महाविद्यालय सुद्धोवाला की बेटियों ने मारा मैदान।

    • By User
    • November 2, 2026
    • 13 views
    राजकीय महाविद्यालय सुद्धोवाला की बेटियों ने मारा मैदान।

    एक पिता के दर्द का एहसास………..

    • By User
    • November 2, 2026
    • 11 views
    एक पिता के दर्द का एहसास………..