सर्वे भवन्तु सुखिनः ही दशहरे का आदर्श संदेश।

Spread the love

 

डॉ. सुधाकर आशावादी

 

 

 

                                 दृष्टिकोण 

 

सर्वे भवन्तु सुखिनः ही दशहरे का आदर्श संदेश।

 

 

 

कौन नहीं जानता, कि वैज्ञानिक व तकनीकी युग में जहाँ तर्क आधारित जीवन शैली को समाज में अपनाया जा रहा है तथा व्यक्ति कर्म के सिद्धांत पर अमल कर रहा है। उस युग में भी बाबा आदम के ज़माने की चर्चा की जा रही है। प्रिंट मीडिया से लेकर सोशल मीडिया तक ऐसा समूह समाज में अपने पाँव पसार रहा है, जिसका उद्देश्य ही समाज के समरस स्वरूप को वैमनस्यता की दलदल में धकेल कर विघटनकारी विमर्श का प्रसार करना है।

यदि ऐसा न होता, तो देश में राजनीतिक विचारधारा के नाम पर समाज को तोड़ने के षड्यंत्र न रचे जाते। सामाजिक सद्भाव व समरसता में जुटी भारतीय विचारधारा को खंडित करने हेतु विघटनकारी अभियान न चलाया जाता। समाज में विघटन को बढ़ाने वाले मंतव्य प्रसारित न किए जाते। बिना मनुस्मृति का अध्ययन किए आधे अधूरे ज्ञान के आधार पर मनुवाद पर प्रहार न किया जाता। समाज में जातीय वैमनस्य को बढ़ावा देने के लिए जातीय क्षत्रपों को छोटी छोटी बातों पर उलझने के लिए न उकसाया जाता। राजनीतिक दल अगड़ा- पिछड़ा, दलित अति दलित, पिछड़ा या अति पिछड़ा जैसे विमर्श लेकर सार्वजानिक मंचों पर मुखर न होते। जातीय सम्मेलनों में समाज के उत्थान की जगह केवल जातीय उत्थान की बात न की जाती। कुछ जातीय सम्मेलनों में समाज के बुद्धिजीवी वर्ग के प्रति जहर उगलकर भोले भाले जातीय बंधुओं को विशेष जातियों के विरूद्ध भड़काकर अराजकता की स्थिति उत्पन्न करने का प्रयास न किया जाता।

वस्तुस्थिति यह है कि जैसे जैसे समाज का बौद्धिक विकास हो रहा है, वह विकास जाति आधारित राजनीति करके अपना घर भरने वाले नेताओं को रास नहीं आ रहा है। यदि ऐसा न होता तो सभी जातियां अपनी मानसिक संकीर्णता से उबर कर सर्वे भवन्तु सुखिनः की भारतीय सोच को अपनाती। भारतीय दर्शन में भेदभावपूर्ण नीतियों का अनुपालन वर्जित हैं। सभी ग्रन्थ कर्म प्रधानता को मान्यता देते हैं। सर्व सत्य विद्याओं की पुस्तक वेद, पुराण, उपनिषद, श्रीमद्भागवत गीता, रामचरित मानस का गहनता से अध्ययन करें, तो स्पष्ट होगा, कि जातीय संकीर्णता का पाठ इनमें लेशमात्र भी नहीं पढ़ाया जाता। ऐसे में जाति, पंथ, धर्म आधारित सोच से परे केवल भारतीय होने की अनुभूति जनमानस के हृदय में होनी अपेक्षित है। समय की मांग है कि विजय दशमी पर्व पर जब समूचा राष्ट्र बुराई के प्रतीक रावण के पुतले का दहन करके बुराई पर अच्छाई की विजय का उत्सव मनाता है, तब क्यों न प्रत्येक भारतीय संकीर्ण जातीय सोच का दहन करके सामाजिक समरसता हेतु समर्पित हो तथा भारत के गौरवशाली इतिहास से शिक्षा लेकर स्वयं के भारतीय होने पर गौरवान्वित हो।

     (विनायक फीचर्स)

  • Related Posts

    सरकारी कॉलोनियों की ‘महाभारत’: अस्सी के दशक की धमाकेदार और हुल्लड़ भरी दीपावली।

    Spread the love

    Spread the love  संजय सोंधी                                                   …

    कर्मफल (भाग 26)

    Spread the love

    Spread the love  राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                            (सेवा निवृत जेल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सरकारी कॉलोनियों की ‘महाभारत’: अस्सी के दशक की धमाकेदार और हुल्लड़ भरी दीपावली।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    सरकारी कॉलोनियों की ‘महाभारत’: अस्सी के दशक की धमाकेदार और हुल्लड़ भरी दीपावली।

    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर। पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर।  पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो