ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
छुट्टी पर गए फिजिशियन, परेशान हुए मरीज।
अल्मोड़ाः इन दिनों अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ गई है । दो दिन की छुट्टी के बाद शुक्रवार को खुला अस्पताल तो काफी संख्या में मरीज पहुंचे। जिला अस्पताल की ओपीडी में दिनभर मरीजों की भीड़ रही। ओपीडी में 600से अधिक मरीजों ने चेकअप करवाया।
दो दिन छुट्टी होने के कारण के कारण मरीज परेशान रहे। इन दो दिनों से केवल आपातकालीन सेवाएं ही खुली रही।
जनरल फिजिशियन के छुट्टी पर जाने के कारण बुखार, सर्दी ज़ुकाम, पेट दर्द व अन्य बिमारियों के मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
जिला अस्पताल के पीएमएस डॉ. एचसी गड़कोटी ने बताया कि फिजिशियन अवकाश पर हैं लेकिन बाकी चिकित्सक ड्यूटी पर तैनात रहे।







