अल्मोड़ा लिट्रेचर फेस्टिवल–2025 में भव्य फोटो गैलेरी का आयोजन।

Spread the love

संवाददाता अल्मोड़ः दिनेश भट्ट।

अल्मोड़ा लिट्रेचर फेस्टिवल–2025 में भव्य फोटो गैलेरी का आयोजन।

             अल्मोड़ाः आज 10 अक्टूबर 2025 को तीन दिवसीय अल्मोड़ा लिट्रेचर फेस्टिवल–2025 का आज शुक्रवार को भव्य शुभारंभ हुआ। साहित्य, कला और संस्कृति के इस उत्सव में के विशेष आकर्षणों में से एक फोटो गैलेरी (फोटो प्रदर्शनी) का उद्घाटन सुप्रसिद्ध छायाकार पद्म श्री अनूप साहद्वारा किया गया।

यह फोटो प्रदर्शनी फेस्टिवल के पूरे तीनों दिनों तक दर्शकों के लिए खुली रहेगी तथा इसमें प्रवेश निःशुल्क रहेगा। इस प्रदर्शनी में कुमाऊँ क्षेत्र के लगभग सभी जिलों से वरिष्ठ एवं युवा फोटोग्राफरों ने सहभागिता की। प्रदर्शनी की मुख्य थीम— हिमालय, वाइल्ड लाइफ, फ्लोरा एवं फौना — रखी गई, जिसने दर्शकों को उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता और जैव विविधता से रूबरू कराया।

फोटो गैलेरी के साथ-साथ इस बार फोटो टॉक सेशन का भी आयोजन किया जा रहा है।

पहले दिन पद्म श्री अनूप साह ने अपनी शानदार फोटोग्राफ़्स के माध्यम से उत्तराखंड के भौगोलिक एवं प्राकृतिक परिदृश्य को अत्यंत खूबसूरती से प्रस्तुत किया।

दूसरे दिन, शनिवार को, जय मित्र बिष्ट एवं हर्षित रौतेला फोटो टॉक में अपने अनुभव साझा करेंगे, जिसमें नगरवासियों एवं फोटोग्राफी प्रेमियों की सक्रिय भागीदारी अपेक्षित है।

आज की प्रदर्शनी में जिन छायाकारों ने अपनी रचनात्मक प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया, उनमें —

अनूप साह, थ्रीश कपूर, जय मित्र सिंह बिष्ट, चेतन कपूर, देवेश बिष्ट, धीरेन्द्र सिंह बिष्ट (रानीखेत), विनीता यशस्वी (नैनीताल), रवि देव (कपकोट),पंकज सुरकली, पंकज सामंत (हल्द्वानी), देवाशीष गुप्ता, और सृजन गोयल शामिल रहे।

अल्मोड़ा लिट्रेचर फेस्टिवल–2025 कला और साहित्य के साथ-साथ फोटोग्राफी जैसे रचनात्मक माध्यमों को भी समान मंच प्रदान कर रहा है, जिससे उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान को नई ऊर्जा और दिशा मिल रही हैं।

  • Related Posts

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर। पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    दुनिया में सबसे पावरफूल आपका मन होता हैं।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 17 views
    दुनिया में सबसे पावरफूल आपका मन होता हैं।

    दीपोत्सव : वैदिक चेतना, मानवीय संवेदना, अन्त्योदय और विश्वकल्याण का शाश्वत महाघोष।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    दीपोत्सव : वैदिक चेतना, मानवीय संवेदना, अन्त्योदय और विश्वकल्याण का शाश्वत महाघोष।

    जुबान भी क्या चीज है साब!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 7 views
    जुबान भी क्या चीज है साब!

    सरकारी कॉलोनियों की ‘महाभारत’: अस्सी के दशक की धमाकेदार और हुल्लड़ भरी दीपावली।

    • 14 views
    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर।  पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।