संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट ।
मुख्य मंत्री का औषधि मेडिकल स्वामियों को सख्त निर्देश।
अल्मोड़ाः मुख्य मंत्री पुष्कर धामी उत्तराखंड के निर्देश के क्रम में एफ.डी.ए. विभाग द्वारा जनपद अल्मोड़ा में रिटेल एवं होलसेल मेडिकल केन्द्रो का निरिक्षण किया गया।निरिक्षण के दौरान कफ सिरप के 4 नमूने संग्रहित कर जांच हेतु राजकीय औषधि विष्लेषणशाला भेजा गया है। इस मामले में औषधि मेडिकल स्वामियो को सख्त निर्देश दिए गए हैं।कि 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों को बिना डाक्टर के परामर्श के खासी की दवा न दें संग्रहित किए गए नमुनो की लैब रिपोर्ट आने के पश्चात औषधि एवं सौंदर्य प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 के तहत नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जाएगी कारवाही जनपद में आगे भी जारी रहेगी।








