संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट।
कम्प्यूटर विज्ञान विभाग में अध्यनरत बीसीए प्रथम सेमेस्टर के विधार्थियों द्वारा पर्यावरण संरक्षण सुधार एवं जागरूकता बिषयक प्रदर्शनी का आयोजन।


आज दिनांकः 11/10/2025 को कम्प्यूटर विज्ञान विभाग में अध्ययनरत बीसीए प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों द्वारा पर्यावरण संरक्षण सुधार एवं जागरुकता विषयक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों द्वारा पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, अपशिष्ट निस्तारण, ऊर्जा नवीकरण आदि से संबंधित विषयों पर तकनीकी प्रयोग करते हुए सेंसर तथा ए0आई0 संचालित विभिन्न चल प्रतिमानों का प्रदर्शन किया। सम्पूर्ण सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने सामूहिक रुप से 08 प्रतिमानों का प्रदर्शन किया। प्रतिमानों का निरीक्षण विभागाध्यक्ष डॉ. पारुल सक्सेना, नोडल समर्थ डॉ. मनोज कुमार बिष्ट, डॉ. सुशील चन्द्र भट्ट, डॉ. अनामिका पन्त, डॉ. सुमित खुल्बे, डॉ. रवीन्द्र नाथ पाठक, डॉ. पारस नेगी, डॉ. प्राची जोशी ने किया। अतिथि व्याख्याता डॉ. जोया शाह ने विद्यार्थियों को उक्त प्रतिमानो के निर्माण में सैधान्तिक तथा क्रियात्मक सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम के सफल संचालन में श्री सी0जे0 यादव, श्री अनूप सिंह बिष्ट, श्री कमल जोशी, श्री नंदन सिंह एवं श्री मनोज सिंह मेर ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर एम0एससी0 प्रथम, तृतीय सेमेस्टर बी0एसी0 प्रथम, तृतीय एवं पंचम तथा बीसीए प्रथम, तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर के समस्त विद्यार्थियों सहित विभागीय शोधार्थी भी उपस्थित थे।









