संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट।
एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में पुलिस लाइन अल्मोड़ा में पुलिस परिवार की महिलाओं की गोष्ठी।
समस्याओं को सुनकर किया निवारण
करवाचौथ के उपलक्ष्य में पुलिस परिवार की महिलाओं को दिया उपहार


अल्मोड़ाः वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा की धर्म पत्नी उर्मिला सिंह पींचा, द्वारा सीओ अल्मोड़ा श्री गोपाल दत्त जोशी व उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सुनीता जोशी की उपस्थिति में पुलिस लाइन आवासीय परिसर में निवारसत पुलिस परिवार की महिलाओं के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया।
गोष्ठी के दौरान पुलिस परिवारजनों की समस्याओं को भली-भांति सुनकर कुछ समस्याओं का तात्कालिक निवारण किया गया और कुछ समस्याओं के निवारण हेतु सम्बन्धितों को अवगत कराया गया।
इस दौरान उर्मिला सिंह पींचा व सुनीता जोशी द्वारा पुलिस परिवार की महिलाओं को करवाचौथ के उपलक्ष्य में उपहार भेंट किये गये।
साथ ही आश्वासन दिया गया कि किसी भी प्रकार की कोई भी समस्या हो तो आप हमे बताये, आपकी समस्याओं के निवारण हेतु त्वरित आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।
इसके अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक श्रीमती जानकी भण्डारी महिला कोतवाली अल्मोड़ा ने उपस्थित महिलाओं को घरेलु हिंसा, नवीन कानूनों में महिला सुरक्षा के लिये बनाये गये प्रावधानों, साइबर फ्राड सहित विभिन्न हेल्प लाइन नम्बर डायल 112, साइबर हेल्प लाइन नम्बर 1930, चाइल्ड हेल्प लाइन नम्बर 1098 के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गयी।
गोष्ठी के दौरान प्रभारी निरीक्षक श्रीमती जानकी भण्डारी महिला कोतवाली, उ.नि. श्रीमती बरखा कन्याल प्रभारी सीसीटीएनएस सहित अन्य कर्म.गण मौजूद रहे।







