ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
नेहरू युवा केंद्र द्वारा “माई भारत” के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का किया गया आयोजन।
अल्मोड़ाः आज नेहरू युवा केंद्र संगठन अल्मोड़ा तथा जिला युवा अधिकारी आशीष पाल के निर्देशन में खेल मैदान पनुवानौला में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में लगभग 225प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें 100 मीटर दौड़ में गुंजन बिष्ट प्रथम, अंजलि बिष्ट द्वितीय,सुमन राणा ततीय स्थान पर रही। वहीं 400मीटर की दौड़ में संदीप नाथ प्रथम, करन सिंह राणा द्वितीय एवं मनोज कुमार तृतीय स्थान पर रहे। लंबी कूद बालक वर्ग में अमित जोशी प्रथम, संदीप द्वितीय तथा राहुल मेहता तृतीय स्थान पर रहे।लंबी कूद बालिका वर्ग में चेतना नेगी,कोमल बिष्ट व प्रियांशी पाण्डे क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रही। वहीं खो खो प्रतियोगिता में गुरुड़ाबांज ए विजेता तथा गुरुड़ाबांज बी उपविजेता रहे। रस्सा कशी में पनुवानौला विजेता तथा मल्ला गैराड़ उपविजेता रहे।
कार्यक्रम के इस अवसर पर तमाम प्रतिभागियों के अलावा महेंद्र सिंह, विवेक सुयाल, विजय कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।









