ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
ईमानदारी का परिचय दिया संजय पांडे ने, रास्ते में मिला मोबाइल फोन लौटाया मालिक को।
अल्मोड़ाः सामाजिक कार्यकर्ता संजय पांडे को कल शनिवार को रास्ते में पड़ा हुआ मोबाइल (वन प्लस) स्मार्ट फोन मिला और उन्होंने ईमानदारी का परिचय देते हुए, किसी तरह फोन स्वामी से संपर्क किया,फोन अल्मोड़ा निवासी श्रीमती संगीता था। पांडे ने उनसे संपर्क कर, स्थानीय लोगों के सामने उक्त महिला फोन सौंपा।जिसे पाकर महिला बहुत खुश हुईं और उन्होंने संजय पांडे का आभार व्यक्त किया।
ईमानदारी का परिचय देने पर तमाम लोगों ने संजय की सराहना की और कहा कि ऐसे नेक कामों से अन्य लोगों को भी ईमानदारी के लिए प्रेरणा मिलती है।









