संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट।
एसएसपी अल्मोड़ा के मार्गदर्शन में जनपद में चल रहा है वृहद साइबर जागरुकता अभियान।
कोतवाली रानीखेत,थाना देघाट,सल्ट ने अपने-अपने क्षेत्रों में चलाया जागरुकता अभियान।

अल्मोड़ाः वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा द्वारा जनपद के प्रभारियों को स्कूलों/काँलेजों/नगर/कस्बा/ग्रामीण क्षेत्रों व विभिन्न संस्थानों में साइबर के संबंध में जन जागरुकता अभियान चलाने के निर्देश दिये गये हैं।
आज दिनांक 14.10.2025 को अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह व सीओ रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीखेत अशोक धनकड़ के नेतृत्व में उ0नि0 हेमा कार्की द्वारा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत में, थानाध्यक्ष देघाट अजेन्द्र प्रसाद द्वारा देघाट बाजार में तथा थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह के नेतृत्व में सल्ट पुलिस द्वारा अपने अपने क्षेत्रों में जागरुकता अभियान चलाकर छात्र-छात्राओं, स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों, टैक्सी मालिकों एवं चालकों को को साइबर अपराधों, डिजिटल अरेस्टिंग सहित साइबर ठगों द्वारा अपनाये जाने वाले विभिन्न पैंतरों व उनसे बचाव के संबंध में जानकारियां दी तथा उनके साइबर क्राइम से संबंधित संदेहों/समस्याओं का समाधान किया गया। सभी को बताया गया कि आप अपने आस पास के लोगों को साइबर फ्रॉड से बचाव के बारे में जानकारी देकर जागरुक करें, जिससे आप लोगों के लिये मददगार बन सकते है।
साथ घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न, बाल विवाह एवं महिला अपराध, उत्तराखंड पुलिस एप,गौरा शक्ति, यातायात नियमों एवं नवीन कानूनों के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया।
इसके अतिरिक्त डायल -112, महिला हेल्पलाइन नंबर -1090, साइबर हेल्पलाइन नंबर -1930 एवं आपदा हेल्पलाइन नंबर -1070 के संबंध में जानकारियां देकर जागरूक किया गया।









