संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट।

राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अन्तर्गत नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों का 5 दिवसीय आवासीय अभिमुखीकरण परिक्षण।
अल्मोड़ाः आज राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत नवनिर्वाचित ज़िला पंचायत सदस्यों का 05 दिवसीय आवासीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम 2025-26 का आयोजन ज़िला पंचायत के सभागार में किया जा रहा हैं। जिसमें माननीय अध्यक्ष जी जिला पंचायत अल्मोड़ा द्वारा दीप प्रज्वलित कर इसका उद्घाटन दिनाँक 13-10-2025 को किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफल बनाए जाने हेतु शुभकामनाएं दी गई और ये अपील की गई कि प्रशिक्षण से प्राप्त जानकारी को क्षेत्र की विकास में लगाने के लिए तत्पर रहेंगे।









