सीएम हेल्पलाइन समीक्षा में एक्शन मोड में डीएम अंशुल सिंह — हर शिकायत का समाधान तय समय में होगा।

Spread the love

सीएम हेल्पलाइन समीक्षा में एक्शन मोड में डीएम अंशुल सिंह — हर शिकायत का समाधान तय समय में होगा।

लापरवाह अधिकारी सतर्क हों — सीएम हेल्पलाइन समीक्षा में जिलाधिकारी का सख्त संदेश।

            अल्मोड़ाः  जिलाधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि जनता की शिकायतों का निस्तारण तय समय सीमा के भीतर और गुणवत्तापूर्ण रूप से किया जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन सरकार की प्राथमिकता है, इसलिए हर अधिकारी इसकी गंभीरता को समझे और प्रत्येक शिकायतकर्ता को कॉल कर व्यक्तिगत रूप से समस्या की जानकारी ले। उन्होंने कहा कि अधिकारी ग्रामीणों की समस्याओं को संवेदनशीलता से समझें, क्योंकि जनता प्रशासन के पास बहुत उम्मीद के साथ आती है।

बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि यदि किसी अधिकारी को किसी कारणवश बैठक में उपस्थित होना संभव न हो तो पूर्व अनुमति लें और ऑनलाइन माध्यम से बैठक में जुड़ना सुनिश्चित करें ।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पेयजल, राशन कार्ड, स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं से संबंधित शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया जाए, और आवश्यकता पड़ने पर स्थल निरीक्षण भी किया जाए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र, मुख्य चिकित्साधिकारी नवीन चंद्र तिवारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर। पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    दुनिया में सबसे पावरफूल आपका मन होता हैं।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 17 views
    दुनिया में सबसे पावरफूल आपका मन होता हैं।

    दीपोत्सव : वैदिक चेतना, मानवीय संवेदना, अन्त्योदय और विश्वकल्याण का शाश्वत महाघोष।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    दीपोत्सव : वैदिक चेतना, मानवीय संवेदना, अन्त्योदय और विश्वकल्याण का शाश्वत महाघोष।

    जुबान भी क्या चीज है साब!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 7 views
    जुबान भी क्या चीज है साब!

    सरकारी कॉलोनियों की ‘महाभारत’: अस्सी के दशक की धमाकेदार और हुल्लड़ भरी दीपावली।

    • 14 views
    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर।  पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।