संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट।
सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में थाना लमगड़ा ने राजकीय इण्टर कॉलेज कनरा में चलाया जागरूकता पाठ।
छात्र-छात्राओं को साइबर ठगी आदि लाभप्रद विषयों पर दी जानकारियां।
अल्मोड़ाः वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा द्वारा जनपद के थाना/चौकी प्रभारियों को आगामी 31 अक्टूबर को मनाई जाने वाली सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के दृष्टिगत स्कूलों/काँलेजों/नगर/कस्बा/ग्रामीण क्षेत्रों में जन जागरुकता अभियान चलाने के निर्देश दिये गये हैं।
आज दिनांक 30.10.2025 को अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा हरबन्स सिंह व सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष लमगड़ा प्रमोद पाठक ने अटल उत्कृष्ट राजकीय इण्टर कॉलेज कनरा में जागरुकता अभियान चलाया गया। उपस्थित छात्र-छात्राओं व स्टाफ को साइबर ठगी जैसे- डिजिटल अरेस्ट, क्यूआर कोड स्कैम, ओटीपी स्कैम, एटीएम फ्रॉड, अन्जान लिंक, फिसिंग आदि के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देकर बचाव के उपाय व हेल्प लाइन नम्बर 1930 के बारे में जानकारी दी गयी।
साथ ही नशे के दुष्प्रभाव, बाल विवाह, महिला एवं बाल अपराध, उत्तराखण्ड पुलिस एप, गौरा शक्ति एप, नवीन कानून, यातायात के नियम, ह्यूमन ट्रैफिकिंग व विभिन्न हेल्प लाइन नम्बर डायल 112, साइबर हेल्पलाइन नंबर- 1930, चाइल्ड हैल्पलाइन नंबर- 1098 एवं आपदा हेल्पलाइन नंबर-1070 के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया गया।








