संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट।
अल्मोड़ा स्थानीय चौगान पाटा में कांग्रेस के पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा द्वारा पत्रकार वार्ता।
अल्मोड़ाः स्थानीय चौगान पाटा में पत्रकार वार्ता करते हुए पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा ने कहा एक तो इस राज्य में 25 वर्ष पूर्ण होने पर इस राज्य की स्थाई राजधानी जो राज्य की पहिचान होती है वह कहां है उसका कोई पता नहीं है जब राष्ट्रपति उत्तराखंड आ रही है विधानसभा के सत्र में ऐ ऐलान किया जाए इससे बड़ा मौका नहीं मिल जाएगा।अभी तक राज्य सरकार द्वारा बातें हो रही है आगामी 25 वर्ष का विवरण मिल सकता है। उत्तराखंड में तबाही धराली व थराली में काफी आपदाओं से क्षेत्र त्रासित रहा है।तीन सीमाओं को लेकर भारत सरकार का क्या अनुमान है।क्वारब पुल आज पहाड़ का सबसे बड़ा मुद्दा है। और हिमालयन राज्यों का क्लाइमड बदल रहा।इस मुद्दे को लेकर सरकार संज्ञान में लेते हुए त्वरित कार्रवाई होनी चाहिए। पत्रकार वार्ता में पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, पूर्व विधान सभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी, पूर्व जिला अध्यक्ष पिताम्बर पांडे,जिला अध्यक्ष भूपेंद्र भोज, तारा जोशी,अख्तर हुसैन अन्य उपस्थित थे।









