संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट।
राज्य स्थापना दिवस पर जनपद अल्मोड़ा में वरिष्ठ नागरिक स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन।
अल्मोड़ाः राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जनपद अल्मोड़ा में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविरों का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जनपद के 150 आयुष्मान स्वास्थ्य एवं कल्याण केन्द्रों में एक साथ आयोजित किया गया।
शिविरों का उद्देश्य 60 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों को समग्र स्वास्थ्य सेवाएँ एवं परामर्श उपलब्ध कराना था।
शिविर के दौरान लगभग 2000 वरिष्ठ नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यक औषधियाँ एवं परामर्श प्रदान किए गए।
कार्यक्रम के अंतर्गत निम्न प्रमुख गतिविधियाँ आयोजित की गईं:
1. वरिष्ठ नागरिकों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण
2. रक्तचाप, मधुमेह एवं अन्य आयु सम्बंधित बीमारियों की जांच
3. योग एवं जीवन शैली सुधार सत्र
4. पोषण, रोग-निवारण एवं स्वास्थ्य जागरूकता पर मार्गदर्शन
वरिष्ठ नागरिकों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, संतुलित आहार लेने, नियमित व्यायाम करने तथा समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने हेतु प्रेरित किया गया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अल्मोड़ा ने अवगत कराया कि इस प्रकार के शिविरों का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराना है तथा उन्हें स्वस्थ और सक्रिय जीवन के लिए प्रेरित करना है।









