ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
युवाओं ने विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति की उठाई मांग।
अल्मोड़ाः युवाओं ने सीएचसी धौलादेवी में मरीजों को पूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति की मांग को लेकर क्षेत्र के युवाओं ने सीएमओ डॉ नवीन चन्द्र तिवारी को ज्ञापन सौंपा। गौरव भण्डारी (पूर्व छात्रसंघ महासचिव) के नेतृत्व में युवाओं ने धौलादेवी सीएचसी में कलर एक्स-रे मशीन और अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित करने तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों की शीघ्र तैनाती की मांग की है।
क्षेत्र के युवाओं ने नाराजगी जताते हुए कहा कि यहां प्रर्याप्त स्टाफ न होना और प्रर्याप्त दवाइयां उपलब्ध न होने के कारण मरीजों को बाहर से महंगी दवाइयां खरीदने पर मजबूर होना पड़ रहा है।
इस अवसर पर ज्ञापन देने वालों में निशांत पाण्डे,भाष्कर गोस्वामी, विशाल बिष्ट, राहुल फुलेरा, दिपांशु जोशी, रोहित बोरा,दिपेश जोशी आदि लोग शामिल थे।









