ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
विद्यार्थियों व ग्रामीणों को दी गई, उसके अधिकार और कानूनी सहायता प्राप्त करने की जानकारी।
अल्मोड़ाः राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के श्रीकांत पाण्डे के निर्देशन में, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा शचि शर्मा के मार्गदर्शन में अधिकार मित्रों द्वारा 30अक्टूबर, वृहस्पतिवार को दूरस्थ क्षेत्रों में स्थित राजकीय पॉलीटेक्निक ताकुला, ग्राम-नाई (ताकुला) में विद्यार्थियों व ग्रामीणों को उनके मौलिक अधिकारों और कानूनी सहायता प्राप्त करने हेतु विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। इसके लिए शिविरों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ नालसा थीम गीत “एक मुट्ठी आसमान” चलाकर किया गया। शिविर में उपस्थित विद्यार्थियों व ग्रामीणों को नशीली दवाओं के दुष्परिणाम के पीड़ितों को कानूनी सहायता और नशीली दवाओं के खतरे का उन्मूलन योजना, मानसिक रूप विकलांग व्यक्तियों और बौद्धिक विकलांग व्यक्तियों के लिए कानूनी सेवाएं, लैंगिक न्याय, ट्रांसजेंडर लोगों के अधिकार, लैंगिक समानता, सभी स्तरों पर पूर्ण और समान प्रतिनिधित्व, भागीदारी और सभी महिलाओं और लड़कियों के सशक्तिकरण, स्थायी लोक अदालत की भूमिका और लाभ, नि: शुल्क कानूनी सहायता, भरण-पोषण, पोक्सो अधिनियम, पीसी एवं पीएनडीटी अधिनियम सहित, आगामी तेरह दिसंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत आदि के बारे में तमाम विधिक सेवाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई और इन विषयों से संबंधित पंपलेट भी वितरित किए गए।
इस अवसर पर वहां शिविर में प्रधानाचार्य, कर्मचारी, ग्राम प्रधान व अधिकार मित्र उपस्थित रहे।








