संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट।
गोलज्यू महोत्सव में जिला अधिकारी अंशुल सिंह बने मुख्य अतिथि और अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेटर एकता विष्ट बनी विशिष्ट अतिथ।

अल्मोड़ाः कल दिनांक 04 नवंबर को जय गोल्ज्यू महोत्सव के उपलक्ष्य पर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अल्मोड़ा अंशुल सिंह जी मुख्य अतिथि रहे उनके साथ अति विशिष्ट अतिथि के रूप में अल्मोड़ा की शान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर एकता बिष्ट सहित गुजरात की महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन भावना गोपलानी जी मौजूद रही।
कल की रात को चार चांद लगाए ललित मोहन जोशी के सुपरहिट गानों ने उनके साथ स्टार कलाकार के रूप में दीवान कनवाल ने अपने सुरो से समां बांध दिया।
राजस्थान, हरियाणा और गुजरात की प्रस्तुतिया अल्मोड़ा के दर्शकों के मन को लुभाने में कामयाब रही।
महोत्सव में तहसीलदार अल्मोड़ा ज्योति धपवाल, जिला सूचना अधिकारी सत्यपाल यादव, मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा के प्राचार्य सी पी भैंसोड़ा, वरिष्ठ वकील शेखर लक्चौरा, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, श्री बी. एस मनकोटि, व्यापारी अरुण वर्मा जी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजुयोमा कुंदन लटवाल सहित नगर निगम के पार्षद और शहर के व्यापारीगण मौजूद रहे।









