संवाददाता अल्मोड़ः दिनेश भट्ट।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के सख्त आदेश पर नशेड़ी चालकों पर अल्मोड़ा पुलिस कस रही है शिकंजा।
स्कूटी से फर्राटा भर रहे नशेड़ी चालक को कोतवाली अल्मोड़ा ने किया गिरफ्तार, स्कूटी सीज।
अल्मोड़ाः वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा द्वारा जनपद पुलिस को नशेड़ी चालकों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है।
अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह व सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय के नेतृत्व में चौकी धारानौला प्रभारी आनन्द बल्लभ कश्मीरा द्वारा कल रात्रि में सघन चेकिंग अभियान के दौरान एक स्कूटी UK04H 7210 का चालक सूरज लाल निवासी अल्मोड़ा नशे में स्कूटी दौड़ाते हुए पाया गया,जिसे तत्काल मोटर वाहन अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर वाहन को सीज करते हुए 14,500 रुपये की कोर्ट चालानी कार्यवाही की गई।









