संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट।
जिले भर में व्यापक चेकिंग अभियान, 24×7 घण्टे अल्मोड़ा पुलिस सतर्क।
अल्मोड़ाः वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा द्वारा उत्तराखण्ड के राज्य स्थापना दिवस ‘‘रजत जयन्ती’’ के दृष्टिगत जनपद के थाना/चौकी प्रभारियों को सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत सत्यापन/वाहन चैकिंग करने निर्देश दिये गये है।
अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा हरबन्स सिंह व सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी, सीओ रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में जनपद के पुलिस टीम द्वारा लगातार चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ ही पैदल गश्त एवं बैरियरों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
राज्य स्थापना दिवस ‘‘रजत जयन्ती’’ के दृष्टिगत शांति व्यवस्था बनाए रखने व सुरक्षित यात्रा के उद्देश्य से पुलिस टीमों द्वारा मुख्य मार्गों में संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की लगातार चेकिंग की जा रही है।
इस दौरान यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले कुल 115 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की गयी।









