संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट।
उत्तराखंड स्थापना की रजत जयंती के उपलक्ष्य में जिलेभर में अल्मोड़ा पुलिस चला रही है जनजागरुकता अभियान।
दन्या पुलिस ने पेंशनरों व वरिष्ठ नागरिकों तक पहुंचायी साइबर, नवीन कानून सहित विभिन्न विषयों की लाभप्रद जानकारियां
अल्मोड़ाः वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा द्वारा समस्त कोतवाली/थाना प्रभारियों को जनपद स्तर पर वृहद जनजागरुकता अभियान चलाने के निर्देश दिये गये है।
जिस क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह व सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में आज दिनांक 06.11.2025 को थानाध्यक्ष दन्या दिनेश नाथ महंत द्वारा उत्कृष्ट राजकीय इण्टर कालेज दन्या ब्लाक धौलादेवी अल्मोड़ा में उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर उपकोषाधिकारी दन्या द्वारा आयोजित शिविर में पेंशनरो व वरिष्ठ नागरिकों को साइबर जागरूकता, डिजिटल अरेस्ट आदि के बारे में जानकारी दी गयी और बताया गया कि अपनी बैंक आदि से सम्बंधित जानकारी किसी को शेयर न करें। साइबर जागरूकता के पम्पलेट भी वितरित किये गए।
इसके अतिरिक्त उत्तराखण्ड पुलिस एप, गौरा शक्ति, साइबर अपराध के प्रति एवं नशे से दूर रहने के प्रति जागरुक किया गया तथा सभी को किराएदार सत्यापन की अपील की व डायल 112, महिला हेल्प लाईन नंबर 1090, साइबर क्राइम हेल्पलाईन नम्बर 1930 के सम्बन्ध में जानकारी दी गई।









