संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट।
काफी समय से फरार चल रहे 01 वारंटी को द्वाराहाट पुलिस ने बनभूलपुरा हल्द्वानी से किया गिरफ्तार।
अल्मोड़ाः वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा, द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट में सम्बन्धित अभियुक्तों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी हेतु सख्त निर्देश दिये गये हैं।
अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह व सीओ रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में दिनांक 05.11.2025 को प्रभारी निरीक्षक द्वाराहाट विनोद जोशी के नेतृत्व मे अपर उ0नि0 भगवान सिंह व पुलिस टीम द्वारा न्यायालय से जारी फौजदारी वाद संख्या 115/2024 मोटर वाहन अधिनियम से संबंधित वारंटी वसीम पुत्र शकील निवासी इंदिरा नगर थाना बनभूलपुरा जनपद नैनीताल को बनभूलपुरा नैनीताल से गिरफ्तार किया गया है। वारंटी काफी समय से फरार चल रहा था।









