संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट।
एसएसपी अल्मोड़ा के सख्त निर्देशों पर जनपद अल्मोड़ा में चला सघन चैकिंग अभियान।
96 वाहन चालाकों पर हुई कार्यवाही।

अल्मोड़ाः वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक हरन्बस सिंह, सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी व सीओ रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में जनपद के थाना प्रभारियों मय पुलिस टीम द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा हैं।
इस दौरान कल दिनांक 08.11.2025 को यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले 96 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के विभिन्न धाराओं के तहत कार्यवाही की गयी। साथ ही बिना सत्यापन फेरी/मजदूरी करने वाले बाहरी व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 81 उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई की गयी।








