राज्य स्थापना दिवस की 25 वीं वर्षगांठ के अवसर पर आज चौघानपाटा से लेकर शिखर मिलन चौक यदुनाथ मन्दिर से मल्ला महल तक रैली निकाली।

Spread the love

 

संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट।

 

 

राज्य स्थापना दिवस की 25 वीं वर्षगांठ के अवसर पर आज चौघानपाटा से लेकर शिखर मिलन चौक यदुनाथ मन्दिर से मल्ला महल तक रैली निकाली।

 

 

 

                     अल्मोड़ाः आज राज्य स्थापना दिवस की 25 वीं वर्षगांठ के पावन पर्व पर आज सायं चौघानपाटा से शिखर मिलन चौक-रघुनाथ मन्दिर से मल्ला महल तक रैली निकाली गयी। मेयर अल्मोड़ा अजय वर्मा तथा मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा द्वारा रिबन काट कर रैली का शुभारम्भ किया गया। रैली के मल्ला महल पहुंचने के उपरान्त मुख्य अतिथि एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया। कार्यकम की शुरूआत भातखण्डे हिन्दुस्तानी संगीत महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा शिव स्तुति की के माध्यम से की गयी। निदेशक राजकीय संग्रहालय अल्मोड़ा डॉ चन्द्र सिंह चौहान द्वारा मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष तथा अन्य गणमान्य अतिथियों का गुलदस्ता एवं गोल्ज्यू के प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया।

 

कार्यक्रम में भातखण्डे हिन्दुस्तानी संगीत महाविद्यालय, अल्मोड़ा, घुघुती कला सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था अल्मोड़ा, श्री राम मन्दिर सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्थाअल्मोडा तथा नेहरू युवा सांस्कृतिक कला समिति, अल्मोड़ा के कलाकारों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों यथा हम उत्तराखण्डी छा, देव जागर, नन्दा राज जात यात्रा, तराना, झोडा चांचरी, गढ़वाली लोक नृत्य, मुर्सिंद एवं अन्य लोक नृत्यों की मनमोहक प्रस्तुति दी गयी। तदोपरान्त मुख्य अतिथि, अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर वक्तव्य दिये गये।

मुख्य अतिथि मेयर अल्मोड़ा ने इस अवसर पर सभी को राज्य स्थापना दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी तथा कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों से उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान को संजोए रखने में मदद मिलती है। उन्होंने कलाकारों की कलाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि हमारे कलाकार हमारी संस्कृति को संजोए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

 

कार्यक्रम में पर्यटन विभाग के उप निदेशक प्रकाश खत्री द्वारा उत्तराखण्ड के इतिहास, संस्कृति एवं पौराणिक महत्व के सम्बन्ध में लाईट एण्ड साउण्ड शो का आयोजन किया गया। जिसकी सभी दर्शकों ने प्रशंसा की।

 

 

कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र, उप जिलाधिकारी संजय कुमार, जिला विकास अधिकारी एस के पंत, तहसीलदार ज्योति धपवाल समेत जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे ।

  • Related Posts

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 16 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए