राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य आन्दोलन कारियों ने रजत जयंती सादगीपूर्ण तरीके से मनाया।

Spread the love

 

संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट।

 

 

 

राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य आन्दोलन कारियों ने रजत जयंती सादगीपूर्ण तरीके से मनाया।

 

 

        अल्मोड़ाः आज 9 नवंबर आज यहां जिला मुख्यालय से 35 किलोमीटर दूर नगरखान नामक स्थान में राज्य आन्दोलनकारियों ने राज्य स्थापना रजत जयंती वर्ष सादगीपूर्ण तरीके से मनाया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि रजत जयंती समारोह सरकार द्वारा भले ही धूमधाम से मनाया जा रहा है किन्तु राज्य आंदोलनकारियों के सपनों का राज्य कहीं दूर दूर तक नजर नहीं आता। वक्ताओं ने कहा कि राज्य की नींव वहीं कमजोर पड़ गयी जब तत्कालीन उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य निर्माण विधेयक में जो 29सशोधन कर दिये और केन्द्र सरकार ने वही आधा अधूरा विधेयक पारित कर राज्य बना दिया रही सही कसर राज्य में सत्ता में आई भाजपा कांग्रेस सरकारों ने पूरी कर दी जिन्होंने राज्य हित में पहाड़ की स्थितियों के अनुरूप नीतियां बनाने के स्थान पर उन्ही नीतियों का जारी रखा जो पूर्व से चल रही थी जिसका परिणाम सामने है पलायन रूकने के स्थान पर बढ़ गया है विकास के नाम पर कुछ सड़को के निर्माण के अलावा कहीं कुछ दिखाई नहीं देता। राज्य आंदोलनकारियों ने इस अवसर पर कहा कि राज्य व केंद्र सरकार इस रजत जयंती वर्ष में उत्तराखंड की दिशा दशा बदलने हेतु नीतियों में बदलाव करने का संकल्प लेती है तो ही विकास संभव है अन्यथा दिन प्रतिदिन हालात और खराब होते जायेंगे।इस अवसर पर राज्य आंदोलनकारियों ने क्षेत्र की पानी,सड़क, विद्यालयों, चिकित्सालयों की समस्याओं पर चर्चा की समस्याओं के समाधान हेतु पृथक से ज्ञापन शासन प्रशासन को भेजने तथा आन्दोलनात्मक कदम उठाने का का भी निर्णय लिया है। इस अवसर पर राज्य आंदोलनकारियों ने उन्हें 20हजार रूपये मासिक पैंशन दिये जाने के साथ साथ आश्रितों को शीघ्र पैंशन दिये जाने की मांग भी की। आज इस अवसर पर ब्रह्मानन्द डालाकोटी, दौलत सिंह बगड्वाल, गोपाल सिंह बनौला, पूरन सिंह, शंकर दत्त, कैलाश राम,मदन राम, गोविंद राम, ताराराम, दिवान सिंह, कुंदन सिंह बसंत बल्लभ जोशी आदि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 16 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए