संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट।
श्रमजीवी पत्रकार यूनियन द्वारा हल्द्वानी पत्रकार दीपक अधिकारी पर हुए हमले को लेकर दुख व्यक्त किया।
अल्मोड़ाः हल्दानी पत्रकार दीपक अधिकारी को हल्द्वानी में कथित बिल्ड़र के गुंड़ों द्वारा मारे पीटे जाने व खाई में धकेलकर हत्या की कोशिसे की खबरों पर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने गहरा आक्रोश ब्यक्त किया है। यूनियन के जिलाध्यक्ष सुरेश तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक का संचालन करते हुवे महासचिव दयाकृष्ण काण्डपाल ने कहा, कि यह एक निन्दनीय घटना है, श्रमजीवी पत्रकार यूनियन इस घटना की कड़ी निन्दा करती है, तथा इसे कानून ब्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह मानती है, और पत्रकार दिनेश भट्ट ने कहा पत्रकारों पर हिंसक हमला निंदनीय है दोषियों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई होनी चाहिए और सरकार से पतरकारों को सुरक्षा भी मुहैया होनी चाहिए। पत्रकारों ने कहा कि प्रकरण में नैनीताल जनपद के जिला विकास प्राधिकरण के अधिकारियों की संदिग्ध भूमिका की जांच भी होनी चाहिये, पत्रकारों ने कहा कि अपराधियों वअधिकारियों की मिलीभगत से उत्तराखण्ड़ की कानून व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह खड़े हो रहे है, बैठक जिलाध्यक्ष सुरेश तिवारी दयाकृष्ण काण्डपाल अशोक पाण्ड़े हरीश भण्डारी, निर्मल उप्रेती, गोपेश उप्रेती, सोनू सिजवाली, आदि मौजूद रहे।
अल्मोड़ाः जनपद नैनीताल के हल्द्वानी शहर में एक रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार दीपक अधिकारी को एक अतिक्रमणकारी के गुंडों द्वारा मारे पीटे जाने व खाई में धकेलकर हत्या की चेष्टा की खबरों पर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन अल्मोड़ा ने गहरा आक्रोश व्यक्त किया है। यूनियन के जिलाध्यक्ष सुरेश तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक का संचालन करते हुवे महासचिव दयाकृष्ण काण्डपाल ने कहा कि यह एक बेहद निन्दनीय घटना है। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन इस घटना की कड़ी निन्दा करती है। कहा यह घटना कानून व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह खड़ा करती है। पत्रकारों ने कहा कि इस प्रकरण में नैनीताल जनपद के जिला विकास प्राधिकरण के अधिकारियों की संदिग्ध भूमिका की भी जांच भी होनी चाहिये। पत्रकारों ने कहा कि अपराधियों को शरण देने में संबंधित विभागीय अधिकारीयों की मिलीभगत साफ जाहिर होती है।
बैठक में जिलाध्यक्ष सुरेश तिवारी दयाकृष्ण काण्डपाल अशोक पाण्ड़, हरीश भण्डारी, निर्मल उप्रेती, गोपेश उप्रेती, दिनेश भट्ट, सोनू सिजवाली, आदि मौजूद रहे।








