प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी राजेन्द्र सिंह बिष्ट का प्रथम आगमन — कार्यकर्ताओं में उत्साह।

Spread the love

 

संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट।

 

 

 

प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी राजेन्द्र सिंह बिष्ट का प्रथम आगमन — कार्यकर्ताओं में उत्साह।

 

               अल्मोड़ाः आज 14 नवंबर भाजपा जिला कार्यालय अल्मोड़ा में आज आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अल्मोड़ा जनपद प्रभारी राजेन्द्र सिंह बिष्ट के प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके उपरांत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गान किया।

 

जिला अध्यक्ष महेश नयाल, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा तथा दायित्वधारी गंगा बिष्ट ने फूलमाला भेंट कर प्रभारी राजेन्द्र सिंह बिष्ट का स्वागत किया।

 

पूर्व जिलाध्यक्ष ललित लटवाल, रवि रौतेला, रमेश बहुगुणा एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजीव गुरुरानी ने अंगवस्त्र पहनाकर जिला प्रभारी का सम्मान किया।

सभी मंडल अध्यक्षों ने प्रतीक चिह्न प्रदान कर प्रभारी का स्वागत किया।

 

महिला मोर्चा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दायित्वधारी गंगा बिष्ट का पुष्पगुच्छ देकर अभिनंदन किया।

 

 

जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने प्रदेश संगठन द्वारा दिए गए कार्यक्रमों एवं हाल ही में संपन्न आयोजनों की समीक्षा प्रस्तुत की। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं से पार्टी की गतिविधियों को सरल ऐप पर अपलोड करने का आग्रह किया।

 

पूर्व विधायक कैलाश शर्मा ने जिला प्रभारी की संगठनात्मक क्षमता की प्रशंसा करते हुए आगामी पदयात्राओं एवं प्रदेश स्तरीय कार्यक्रमों में अधिक से अधिक सहभागिता की अपील की।

 

जिला प्रभारी राजेन्द्र सिंह बिष्ट ने 

अपने विस्तृत संबोधन में कहा कि—

 

संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाना वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

 

बूथ स्तर पर समितियों का गठन, समीक्षा और मजबूती सर्वोच्च प्राथमिकता है।

 

आगामी विधानसभा चुनाव में अल्मोड़ा जिले की सभी सीटें भाजपा की झोली में डालना हमारा सामूहिक लक्ष्य है।

 

प्रत्येक कार्यकर्ता को अनुशासन, संगठन और विचारधारा के साथ निरंतर सक्रिय रहकर कार्य करना चाहिए।

 

उन्होंने कहा कि भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और इसकी मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता पर निर्भर करती है।

 

कार्यक्रम के अंत में भाजपा को बिहार चुनाव में मिली विजय पर जिला प्रभारी की उपस्थिति में कार्यकर्ताओं द्वारा मिष्ठान वितरण किया गया।

बैठक का संचालन संयुक्त रूप से जिला महामंत्री प्रकाश भट्ट वदर्शन रावत ने किया।

 

बैठक में जिला पदाधिकारी, महिला मोर्चा पदाधिकारी, सभी मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री, ब्लॉक प्रमुख, प्रदेश पदाधिकारी, तथा कार्यकर्ता महापौर अजय वर्मा, गिरीश खोलिया, गोपाल जीना, रणजीत भंडारी, कैलाश गुरुरानी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 16 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए