द्वितीय भगवान मद्महेश्वर जी की देव डोली देव निशानो के साथ गद्दी श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ पहुंची।

Spread the love

मीडिया प्रभारीः डा. हरीश गौड़।

श्री मदहेश्वर यात्रा 2024

• द्वितीय भगवान मद्महेश्वर जी की देव डोली देव निशानो के साथ गद्दी श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ पहुंची।

• बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय सहित उपाध्यक्ष किशोर पंवार एवं मुख्य कार्याधिकारी ने दी शुभकामनाएं।

• श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में भब्य स्वागत । सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भगवान मद्महेश्वर जी की देव डोली के दर्शन किये।

               उखीमठ/रूद्रप्रयाग: 23 नवंबर। द्वितीय केदार श्री मद्महेश्वर जी की देव डोली 20 नवंबर बुधवार को श्री मद्महेश्वर मंदिर के कपाट बंद होने के बाद विभिन्न पड़ावों से होकर आज शनिवार दोपहर बाद डेढ़ बजे पंचकेदार गद्दस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ पहुंच गयी है। इस अवसर पर श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ को भब्यरूप फूलों से सजाया गया । इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान मद्महेश्वर जी की देव डोली के दर्शन किये तथा पुष्पवर्षा से स्वागत किया।

श्री मद्महेश्वर यात्रा समापन अवसर पर श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने प्रसन्नता जताई तथा श्री श्रद्धालुओं को मद्महेश्वर मेले की शुभकामनाएं दी है।

बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार तथा बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने भगवान मद्महेश्वर जी की देव डोली के गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ पहुंचने तथा श्री मद्महेश्वर यात्रा समापन पर यात्रा से जुड़े सभी संस्थाओं का धन्यवाद ज्ञापित किया ।

कपाट बंद होने के बाद भगवान मद्महेश्वर जी की उत्सव डोली तथा देव निशानों ने स्थानीय वाद्य यंत्रों ढोल- दमाऊं सहित बाबा मद्महेश्वर के जय उदघोष के साथ बीते 20 नवंबर को प्रथम पड़ाव गौंडार पहुची

21 नवंबर को राजकेश्वरी मंदिर 22 नवंबर को गिरिया प्रवास के बाद आज 23 नवंबर शनिवार को श्री मद्महेश्वर जी की देव डोली गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ पहुंची।

इससे पहले केदारनाथ धाम के रावल भीमाशंकर लिंग, बीकेटीसी सदस्य श्रीनिवास पोस्ती सहित धर्माधिकारी औंकार शुक्ला,प्रधान पुजारी शिवशंकर लिंग, तथा पुजारीगण ,वेदपाठियों एवं स्थानीय जन प्रतिनिधियों ने मंगल चौंरी पहुंच कर भगवान मद्महेश्वर जी की डोली का स्वागत किया तथा पूजा अर्चना संपन्न की। इस अवसर पर केदारनाथ रावल ने भगवान मद्महेश्वर जी की डोली पर स्वर्ण मुकुट चढाया।

वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी डीएस भुजवाण, प्रशासनिक अधिकारी रमेश नेगी, डोली प्रभारी पारेश्वर त्रिवेदी, दीपक पंवार सहित हक हकूहकधारी देव डोली के साथ श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ पहुंचे । स्थान- स्थान पर देव डोली का भब्य स्वागत हुआ तथा हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा मद्महेश्वर जी की देव डोली एवं देव निशानों के दर्शन किये तथा प्रसाद ग्रहण किया।शायंकाल को श्रद्धालु भगवान वृद्ध मद्महेश्वर जी के भी दर्शन करेंगे।

जारी प्रेस विज्ञप्ति में बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा हरीश गौड़ बताया कि श्री मद्महेश्वर यात्रा 2024 के समापन के बाद आज शीतकालीन गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में भगवान मद्महेश्वर जी की शीतकालीन पूजाएं शुरू हो गयी है।

प्रभारी अधिकारी यदुवीर पुष्पवान ने बताया कि श्री मद्महेश्वर जी की डोली के पहुंचने के अवसर पर श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ को दानीदाताओं के सहयोग से 8 क्विंटल फूलों से सजाया गया।‌ बताया कि इस यात्रा वर्ष 19 हजार 577 श्रद्धालुओं ने भगवान मद्महेश्वर जी के दर्शन किये।

              इस अवसर पर बीकेटीसी सदस्य/ वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित श्रीनिवास पोस्ती, सहायक अभियंता गिरीश देवली श्री केदारनाथ मंदिर प्रभारी अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, पुजारी शिवशंकर लिंग, सेवानिवृत्त पुजारी राजशेखर लिंग,वेदपाठी यशोधर मैठाणी,स्वयंबर सेमवाल, विश्व मोहन जमलोकी, अरविंद शुक्ला,देवानंद गैरोला, विपिन तिवारी, संजय तिवारी प्रेम सिंह रावत, बीरेश्वर भट्ट, विपिन कुमार,पुष्कर रावत, विदेश शैव कुलदीप धर्म्वाण,नवीन शैव तथा भगवान मद्महेश्वर जी की डोली यात्रा में हक-हकूकधारी राजेंद्र राणा, संतोष शैव,बलबीर, अर्जुन रावत , दिनेश गोसाईं आदि ने भागीदारी की ।

  • Related Posts

    दुःखद खबर-सड़क दुर्घटना में मां बेटी समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    मंदाकिनी शरदोत्सव के चौथे दिन स्थानीय कलाकारों ने बिखेरी लोक संस्कृति की छटा।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राधिका की प्रतीक्षा

    • By User
    • November 12, 2026
    • 13 views
    राधिका की प्रतीक्षा

    दुःखद खबर-सड़क दुर्घटना में मां बेटी समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 12 views
    दुःखद खबर-सड़क दुर्घटना में मां बेटी समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत।

    चीन के सोशल-मीडिया-इनफ्लूएंसर बांग्लादेश में गए और वहाँ की गंदगी को भारत की गंदगी दिखाने लगे।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 13 views
    चीन के सोशल-मीडिया-इनफ्लूएंसर बांग्लादेश में गए और वहाँ की गंदगी को भारत की गंदगी दिखाने लगे।

    यही चीन की जासूस लड़की है जिसने एनवीडीया-कारपोरेशन के मालिक जैक्सन हुआंग को अपने प्रेम जाल यानी हनी ट्रैप में फंसा कर उनसे चिप बनाने की प्रक्रिया से लेकर कई डाटा चुरा लिए और चीन को दे दिए।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 10 views
    यही चीन की जासूस लड़की है जिसने एनवीडीया-कारपोरेशन के मालिक जैक्सन हुआंग को अपने प्रेम जाल यानी हनी ट्रैप में फंसा कर उनसे चिप बनाने की प्रक्रिया से लेकर कई डाटा चुरा लिए और चीन को दे दिए।
    • By User
    • November 12, 2026
    • 8 views

    सोनिया गांधी और उनकी आत्मकथा के अनुत्तरित प्रश्न।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 13 views
    सोनिया गांधी और उनकी आत्मकथा के अनुत्तरित प्रश्न।