संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट।
एसएसपी अल्मोड़ा के सख्त आदेश
अल्मोड़ा पुलिस ने घर-घर चलाया सत्यापन अभियान, सत्यापन में लापरवाही बरतने वालों पर कार्यवाही।
02 मकान मालिकों को भारी पड़ी सत्यापन में लापरवाही हुई ₹20,000 की चालानी कार्रवाई।
बिना सत्यापन फड़,फेरी लगाने/किराए पर रह रहे 08 बाहरी लोगों पर कार्रवाई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा द्वारा वर्तमान परिदृश्य को देखते हुए क्राइम मीटिंग के दौरान समस्त प्रभारी निरीक्षक/थाना प्रभारियों को जनपद में घर-घर सत्यापन अभियान चलाकर संदिग्धों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये थे।
इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा हरबन्स सिंह व सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय के नेतृत्व में चौकी प्रभारी धारानौला आनन्द बल्लभ कश्मीरा द्वारा आज दिनांक 16.11.2025 को धारानौला क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाकर लोगों को बिना पुलिस सत्यापन किरायेदार व मजूदर न रखने हेतु जागरुक किया गया तथा सख्त हिदायत दी गई कि अपने मकान पर रखे गये किराएदार व मजदूरों का सत्यापन अति शीघ्र करा लें अन्यथा विधिक कार्यवाही की जाएगी।
इस दौरान बिना सत्यापन किराएदार रखने पर 02 मकान मालिकों के विरुद्ध उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए ₹10,000-₹10,000 कुल ₹20,000 का कोर्ट चालान किए गए। बिना सत्यापन फड़,फेरी लगाने/किराए पर रह रहे 08 लोगों के विरुद्ध उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की गई।







